फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   City will shine, compost will be made from garbage

चमकेगा शहर, कूड़े से बनेगी खाद

Fri, 27 May 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
City will shine, compost will be made from garbage
नगर पालिका ईओ आवास पर रखे नए कूड़ेदान। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर को साफ-सुथरा बनाया जाएगा। घरों से निकलने वाले कूड़े पर विशेष फोकस रहेगा। इसके लिए शहर के प्रत्येक वार्ड में कम्युनिटी कंपोस्टर बनेगा। इस कंपोस्टर में फलों व सब्जियों के छिलके को डालकर खाद बनाई जाएगी। 250 घरों पर एक कंपोस्टर बनाने की योजना तैयार की गई है। एक वार्ड में कम से कम चार व अधिकतम आबादी के अनुसार कंपोस्टर बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में निकलने वाले कूड़ा करकट का सही ढंग से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से शहर में गंदगी फैली रहती है। अब नगर पालिका ने कूड़े का सही ढंग से निस्तारण कराने का प्लान तैयार किया है। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में अब कम्युनिटी कंपोस्टर बनाए जाएंगे। इस कंपोस्टर के जरिए घरों से निकलने वाले फल, सब्जी के छिकलों व भोजन को इस कंपोस्टर के जरिए निस्तारित कराया जाएगा। इस कूड़े को खाद के रूप में उपयोग किया जाएगा। यह कंपोस्टर प्रत्येक 250 घरों पर एक बनाया जाएगा। एक वार्ड में कम से कम चार कंपोस्टर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अगर लोगों को इससे अधिक जरूरत पड़ती है तो वह भी बनवाए जाएंगे। इससे एक तो घर से निकलने वाले कूड़े का आसानी से निस्तारण हो जाएगा, वहीं इस कूड़े का निस्तारण करके खाद बनाकर उसको पेड़ पौधों में डाला जाएगा। उस जगह पर कोई भी पौधा रोपित भी किया जा सकता है। नगर पालिका ने इसके लिए प्लान बनाया है। उम्मीद है जल्द ही यह कवायद शहर के प्रत्येक वार्ड में दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई इंस्पेक्टर जागेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका की तरफ से शहर को साफ सुथरा बनाए जाने के लगातार प्रयास हो रहे हैं। कम्युनिटी कंपोस्टर के जरिए शहर में फलों व सब्जी के कूड़े को सही तरीके से निस्तारण कराने का प्लान बनाया जा रहा है।
210 डस्टबिन रखवाए जाएंगे
शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है। शहर में 210 नये डस्टबिन रखे जाएंगे। यह डस्टबिन पिछले वित्तीय वर्ष में नगर पालिका ने खरीदे थे। अभी इनको रखवाया नहीं जा सका था। अब जनता की मांग व सुपरवाइजर अपनी जरूरत के अनुसार इनको शहर के विभिन्न मोहल्लों में रखवाएंगे, जिससे शहरवासी घर का कूड़ा करकट इधर उधर न फेंककर सीधे इन डस्टबिन में डालें। इससे शहर को स्वच्छ बनाया जा सकेगा।
15 दिन बाद बन जाएगी खाद
नगर पालिका ने कम्युनिटी कंपोस्टर बनवाने के लिए प्लान तैयार किया है। इसके लिए कम्युनिटी कंपोस्टर प्रत्येक घर से 10 से 15 मीटर की दूरी पर बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है। अगर कहीं पर जमीन की दिक्कत आती है तो उसे दूरी पर भी बनवाया जा सकता है। इस कंपोस्टर तक प्रत्येक वार्ड के बाशिंदे खुद जाकर कूड़ा डालेंगे। जब कंपोस्टर भर जाएगा तो उस पर नगर पालिका की तरफ से मिट्टी का लेप लगाकर बंद कर दिया जाएगा। करीब 15 दिन बाद खाद बन जाएगी। इस खाद को पेड़ पौधों में डाला जाएगा व उसी स्थान पर कोई पौधा रोपित कर दिया जाएगा।

जागरूकता के लिए चलेगा अभियान
इस कम्युनिटी कंपोस्टर को बनाने से पहले शहरवासियों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका लोगों से अपील करेगी कि वह अपने घर के फलों व सब्जियों के कूड़े को इधर उधर न फेंके। कंपोस्टर में ही डालें। जिससे घर के कूड़े का निस्तारण होगा। साथ ही उसका सदुपयोग हो सकेगा।
शहर में इस समय नाला सफाई अभियान चल रहा है। नये डस्टबिन रखवाए जा रहे है। कंपोस्टर के जरिए कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया शुुरू की जाएगी।
वैभव त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed