फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   city will be full of rain water, drains overflow

बारिश में लबालब होगा शहर, पटे पड़े हैं नाले

Wed, 18 May 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
city will be full of rain water, drains overflow
सीतापुर। एक सप्ताह पहले हुई महज 20 मिनट की बरसात से पूरा शहर जलमग्न हो गया था। कलेक्ट्रेट परिसर सहित तहसील व मोहल्लों में पानी भर गया था। शहर के अधिकांश नाले चोक हो गए थे। जलनिकासी में कई घंटे लग गए थे। इसके बावजूद अभी तक जिम्मेदार अफसरों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। अगर समय से इनकी सफाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में मानसून के समय शहर में जलनिकासी का संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

शहर में जलनिकासी के लिए छोटे, बड़े, मंझोले मिलाकर 50 नाले बह रहे हैं। इन नालों के जरिए पूरे शहर की जलनिकासी होती है। जून माह में मानसून आने की उम्मीद की जा रही है। जबकि मई माह में प्री मानसून बरसात भी हो सकती है। इन हालातों में शहर में जलनिकासी का संकट खड़ा हो सकता है। पिछले बरस भी प्रत्येक बरसात पर पूरे शहर में जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हुई थी। नाले चोक होने से गलियों व घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया था। इसकी वजह से यहां के बाशिंदों को काफी अधिक दिक्कतें उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन

इस बार अगर समय से नालों की सफाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में समस्या और भी विकराल हो सकती है। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि शहर के नालों को तीन चरणों में विभाजित करके रोस्टर के अनुसार सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। कुछ नालों की सफाई हो गई है। रोजाना अभियान चलाया जा रहा है। 31 मई तक सभी नालों की सफाई कर दी जाएगी। सफाई के बाद निरीक्षण करके वहां के स्थिति रोजाना देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
शहर में बह रहे हैं बड़े नाले - 03
शहर में बह रहे हैं छोटे नाले - 35
शहर में बह रहे मंझोले नाले - 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed