फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   City water-water due to two hours of rain

दो घंटे की बारिश से शहर पानी-पानी

Wed, 25 Aug 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
City water-water due to two hours of rain
विकास भवन के सामने बारिश से हुआ जलभराव। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहरवासियों के लिए बुधवार सुबह दो घंटे की बारिश आफत बनकर टूटी। शहर में हर तरफ पानी ही पानी भर गया। नाला नालियां चोक होने से कलेक्ट्रेट परिसर में जलभराव हो गया। शहर के 20 से अधिक मोहल्ले पानी में डूबे नजर आए। जलनिकासी ठप होने से सड़कों के ऊपर से पानी बहने लगा। खाली पड़े प्लाट तालाब में तब्दील हो गए। कई लोगों के घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी है।
विज्ञापन

बुधवार करीब 10 बजे अचानक बरसात शुरू हो गई। कुछ ही देर में झमाझम बारिश होने लगी। सड़क से गुजर रहे लोग छांव में पहुंचकर अपने आप को भीगने से बचाने का प्रयास करते रहे। बारिश से शहर के नाले चोक हो गए। इससे हर तरफ जलभराव के नजारे दिखाई दिए। अगर वीआईपी कलेक्ट्रेट परिसर की बात की जाए, जहां पर डीएम व सीडीओ से लेकर सभी जिला स्तरीय अफसरों के कार्यालय हैं। वहां पर जलभराव हो गया। पानी के बीच से होकर वाहन निकलते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

फरियादी इस पानी के बीच से होकर निकलने को मजबूर रहे। इसी तरह ट्रेजरी कार्यालय, सदर तहसील मार्ग पर जलभराव हो गया। अगर मोहल्लों की बात की जाए तो सबसे अधिक दिक्कत विकास नगर में आई। यहां पर नाला निर्माण के चलते जलनिकासी की व्यवस्था ठप चल रही है। इससे यहां की सड़कों पर पानी भर गया। खाली पड़े प्लाट तालाब में तब्दील नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने सीतापुर के मिरदही टोला, मुंशीगंज, श्रीनगर सहित 20 से अधिक मोहल्लों में जलभराव हो गया। यहां पर लोगों के घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। इससे यह लोग किसी तरह पानी निकालने के लिए जूझते रहे। उदित ने बताया बरसात से पहले शहर के नाला नालियां सही तरीके से साफ नहीं किए गए थे। अगर इनकी सफाई हो गई थी तो आज यह हालात नहीं होते। इससे लोगों को बहुत ही दुश्वारियां उठानी पड़ी।
फिसलन होने से कई घायल
गल्ला मंडी के पास सड़क क्रास करके नाले को सीवर लाइन से जोड़ा जा रहा है। करीब दो माह से निर्माण कार्य चल रहा था। यहां पर एक सिरे में मिट्टी का पटान करके आवागमन बहाल कर दिया गया है। बरसात होने की वजह से यह मिट्टी से फिसलन पैदा हो गई। कीचड़ की वजह से कई लोग गिर गए। इससे उनको काफी चोटें आई। कई वाहन तो पलटने से बच गए।

आदर्श नगर के पास गड्ढों में भरा पानी, जख्मी हो रहे लोग
लखीमपुर मार्ग पर आदर्श नगर मोहल्ला बसा हुआ है। इस मोहल्ले के सामने सड़क खराब हो चुकी है। इसमे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। जब बरसात हुई तो गड्ढों में पानी भर गया। वाहन निकलने से एक तो कई वाहन इन गड्ढों में फंस गए। कई बाइक सवार इसकी चपेट में आकर चोटिल भी हो गए। मोहल्लेवासियों ने बताया कि रोजाना इस सड़क से वीआईपी निकलते हैं लेकिन कोई भी जिम्मेदार अफसर इस सड़क की तरफ ध्यान नहीं देता है। इससे मुसीबतें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed