{"_id":"57d455a44f1c1ba83031c5e3","slug":"children-being-served-with-rice-salt-in-mdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को परोसा जा रहा चावल के साथ नमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को परोसा जा रहा चावल के साथ नमक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी एमडीएम व्यवस्था सुधर नहीं रही है। ग्राम प्रधान व शिक्षकों की लापरवाही व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। शनिवार को एक विद्यालय में बच्चों को केवल चावल ही बांट दिया गया यहां सब्जी नहीं दी गई।
विज्ञापन
काफी देर सब्जी का इंतजार करने के बाद बच्चों ने नमक के साथ भोजन किया। परसेंडी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नरसोही में बच्चों को गुणवत्ता विहीन खाना दिया जा रहा है। भोजन बनवाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की है।
विज्ञापन
शनिवार को मेन्यू के मुताबिक सब्जी व रोटी बननी थी। लेकिन यहां प्रधान ने केवल चावल ही बनवा दिए। बच्चों को सूखे चावल के साथ नमक खाना पड़ा। वहीं स्कूल की हरकत से ग्रामीण भी परेशान हैं उनके मुताबिक स्कूल में ऐसी परेशानी रोजाना की बात है।
विज्ञापन