{"_id":"cf166d63179ee457ac7df246385d66e4","slug":"children-aadhaar-has-become-easier-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का आधार कार्ड बनना आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का आधार कार्ड बनना आसान
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शून्य से पांच साल तक के बच्चों के आधार नामांकन की प्रक्रिया सरल कर दी गई है। इसके लिए अब कोई दस्तावेज नहीं लगाने होंगे। शासन ने एक फॉर्म जारी किया है। फॉर्म पर जरूरी जानकारी भरने के बाद उसे आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, ग्राम पंचायत अधिकारी अथवा लेखपाल से सत्यापित कराना होगा।
सोमवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में बैठे अफसरों को ये जानकारी दी। आधार नामांकन की समीक्षा के दौरान कार्य की सुस्त गति पर उन्होंने नाराजगी जताई। अफसरों को नामांकन में तेजी लाने के निर्देश दिए। बच्चों का नामांकन 2.5 फीसदी ही होने पर मुख्य सचिव ने चिंता जताई और शून्य से पांच साल तक के बच्चों का नामांकन कराने पर विशेष जोर दिया।
डीएम इंद्रवीर सिंह ने मुख्य सचिव को बताया कि जिले में 46 लाख की आबादी के सापेक्ष 27 लाख 22 हजार 565 आधार कार्ड जारी किए जा चुके हैं। बच्चों के नामांकन में दस्तावेजों की उपलब्धता आड़े आने की बात पर मुख्य सचिव ने कहा कि शासन ने पांच साल तक के बच्चों के नामांकन में दस्तावेजों की अनिवार्यता खत्म कर दी है। उन्होंने कहा शासन से जारी फॉर्म के जरिए ही अब शून्य से पांच साल तक के बच्चों का नामांकन होगा। फॉर्म सत्यापन करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री अधिकृत की गई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा परिवार रजिस्टर रखने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी तथा भू अभिलेख रखने वाले लेखपाल भी फॉर्म सत्यापन को अधिकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा प्रक्रिया सरल होने के बाद बेहतर नतीजे मिलने चाहिए। मुख्य सचिव ने शून्य से पांच साल तक के बच्चों का 31 दिसंबर तक शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य देते हुए स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में कैंप लगाकर नामांकन के निर्देश दिए। इसके अलावा आधार नामांकन करने वाली कंपनियों को काम में तेजी लाने के लिए निर्देशित करने की बात कही है। इस मौके पर एडीएम सर्वेश कुमार, डीपीओ आशा सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रणजीत सिंह, डीसी मनरेगा केके सिंह आदि मौजूद रहे।