{"_id":"671ff4235bc81c8ab104d824","slug":"child-drowns-in-pond-while-playing-dies-sitapur-news-c-102-1-slko1055-121210-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खेलते हुए तालाब में डूबा बालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खेलते हुए तालाब में डूबा बालक, मौत
Tue, 29 Oct 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
मानपुर से मृतक बच्चे की फाइल फोटो।
मानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्र की रविवार देर शाम खेल-खेल में तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इलाके के हथिया गाजीपुर निवासी आलोक (8) रविवार देर शाम गांव के उत्तर स्थित तालाब के पास खेल रहे थे। अचानक वह तालाब किनारे पहुंच गया, और गिरने से तालाब में डूब गया। घटना की सूचना पाकर परिजन पहुंचे। करीब एक घंटे बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष दिलीप चौबे ने बताया कि परिजनों का बयान लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बालक कक्षा एक में पढ़ता था।
होनहार था छात्र, मजदूरी करते हैं पिता
आलोक अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। वह पड़ोस के कटरा विद्यालय में पढ़ता था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधाकर प्रकाश अवस्थी के अनुसार आलोक काफी होनहार और पढ़ाई में अच्छा था। उसके पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। वह मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करता था। शव को देखकर आलोक की मां रोते-रोते बेसुध हो गई।