{"_id":"58a7323f4f1c1b6439d84586","slug":"child-dies-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दुधमुंहे की मौत, महिला जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दुधमुंहे की मौत, महिला जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा में गन्ने से लदे ट्रक को ओवरटेक करते समय शुक्रवार को बाइक सवार महिला दुधमुंहे के साथ बाइक से गिर गई। हादसे में चार दिन के मासूम की मौत हो गई जबकि ट्रक के पहिये के नीचे महिला का हाथ आ जाने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में बाइक सवार महिला का देवर व देवरानी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मानें तो बाइक सवार लोग बच्चे की दवा लेने जा रहे थे। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
थानगांव के नसीरपुर सरकार गांव निवासी रामसुमेर पुत्र रामगोपाल शुक्रवार शाम अपनी भाभी सुनीता (30) पत्नी राम प्रकाश व उसके चार दिन के दुधमुंहे बच्चे की दवा लेने के लिए बाइक से बिसवां जा रहा था। बाइक पर रामसुमेर की पत्नी सुमन देवी भी सवार थी।
विज्ञापन
जब ये लोग जहांगीराबाद मार्ग पर रेउसा इलाके में बसैहा गांव के पास पहुंचे, तभी गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक को रामसुमेर ओवरटेक करने लगा। इस दौरान उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे रामसुमेर की भाभी सुनीता व उसका बच्चा बाइक से नीचे गए।
हादसे में मासूम की मौत हो गई। जबकि ट्रक से हाथ कुचलने के कारण सुनीता बुरी तरह जख्मी हो गई। रामसुमेर व उसकी पत्नी सुमन देवी बालबाल बच गई। उधर, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों की मदद से सुनीता को बिसवां अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।