फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Checked the educational level of the students

विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर परखा

Sat, 13 Nov 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Checked the educational level of the students
सीतापुर। नेशनल अचीवमेंट सर्वे शुक्रवार को जिले के 212 विद्यालयों में हुआ। इसमें सरकारी व प्राइवेट कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई। इस सर्वे के जरिए विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर परखा गया। नोडल अधिकारी व पर्यवेक्षक ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की तरफ से नेशनल अचीवमेंट सर्वे प्रत्येक तीन बरस पर किया जाता है। इसके जरिए सरकारी व प्राइवेट कॉलेज के विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर परखा जाता है। यह सर्वे पिछली बार 2017 में हुआ था। 2020 में सर्वे होना था लेकिन कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था। यानि चार बरस बाद शुक्रवार को सर्वे किया गया।
विज्ञापन

नेशनल अचीवमेंट सर्वे के लिए जिले में 212 विद्यालय चिह्नित किए गए थे। यहां सुबह 10.30 से 12 बजे के बीच कक्षा तीन, पांच व आठ के विद्यार्थियों की डेढ़ घंटे की परीक्षा हुई। वहीं 10.30 से 12.30 बजे के बीच दो घंटे की परीक्षा कक्षा आठ से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएमआर सीट पर विद्यार्थियों ने बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दिए। इस परीक्षा के लिए सीबीएसई की तरफ से आए आब्जर्वर ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।
इस सर्वे के लिए डायट प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक मनोज कुमार अहरिवार ने लहरपुर, परसेंडी व हरगांव विकासखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचार्य ने उच्च प्राथमिक विद्यालय परसेंडी कंपोजिट विद्यालय को देखा।
गन्ना उत्पादक औद्योगिक हायर सेकेंड्री स्कूल परसेंडी, सेंट बिलाल इंटर कॉलेज लहरपुर, फरीदपुर कुटी स्कूल लहरपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय राजेपुर हरगांव का निरीक्षण। प्राचार्य ने विद्यालय के नौनिहालों के साथ मध्याह्न भोजन का भी स्वाद चखा। इस दौरान बीईओ भरत लाल वर्मा हरगांव भी मौजूद रहे।

डायट प्राचार्य मनोज अहिरवार ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई। इस परीक्षा में बहुत ही उत्सुकता के साथ विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed