{"_id":"580660024f1c1bf36e702b3a","slug":"cheap-chinese-mobile-attract-customer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता होने से लुभाते चाइनीज मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता होने से लुभाते चाइनीज मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चाइनीज मोबाइल पर चार्जिंग के दौरान करंट उतरने से भले ही बहराइच जैसी घटना न हुई है, लेकिन चाइनीज मोबाइल की यहां बाजार में बहार है। यहां इन मोबाइलों की अच्छी खासी बिक्री होती है। जानकारों की मानें तो चाइनीज मोबाइल सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हैं। मगर सस्ता होने के कारण लोग इनकी जमकर खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
चाइनीज मोबाइल के जानकार अनिल गुप्ता का कहना है कि सस्ता होने के कारण लोग चाइनीज मोबाइलों की खरीदारी कर लेते हैं, लेकिन वह सुरक्षा को लेकर ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि चाइनीज मोबाइल चार्ज करते समय बेहद गर्म हो जाते हैं। यहां तक कि ज्यादा देर बात करते-करते भी मोबाइल काफी गर्म हो जाते हैं।
विज्ञापन
लोग सस्ते के चक्कर में अपनी सुरक्षा को लेकर भी ध्यान नहीं रखते। हालांकि चाइनीज मोबाइल में करंट उतरने या फिर उनके फटने से कोई जानी नुकसान हुआ हो, ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। एक मोबाइल शॉप संचालक का कहना था कि चाइनीज मोबाइल का इस्तेमाल ज्यादातर गरीब लोग जैसे मजदूर आदि करते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण अंचलों में चाइनीज मोबाइल इस्तेमाल करने वालों की संख्या शहर के मुकाबले काफी ज्यादा है। ग्रामीण सुरेश का कहना था कि सुरक्षा को लेकर तो उसने कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन सस्ता होने के कारण उसने चाइनीज मोबाइल खरीदा है। मजदूर राजेंद्र कुमार ने कहा कि चाइनीज मोबाइल में उसे वह सब मिल़ जाता है, जो कीमती मोबाइलों में होती है।
30 फीसदी बाजार पर चीन के मोबाइल का कब्जा
जिले में चाइनीज मोबाइल का बाजार बड़ा है। जानकारों की मानें तो यहां अन्य कंपनियों व देशों के मोबाइल के मुकाबले चाइनीज मोबाइल की मांग ज्यादा है। बताते हैं कि ग्रामीण अंचलों में इनकी बिक्री सबसे अधिक है। जिले के मोबाइल बाजार में चाइनीज मोबाइल का तकरीबन 30 फीसदी कब्जा है।