{"_id":"593051b64f1c1b7508bdc1cd","slug":"chaos-over-genrater","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरेटर बंद करने पर भड़के बाराती, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरेटर बंद करने पर भड़के बाराती, किया हंगामा
Amarujala Bureau
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद में बुधवार रात एक बारात में जमकर हंगामा हुआ। जनरेटर की लाइट कटने से जनाती व बाराती भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे छह लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
उपद्रव देख दूल्हा भड़क गया और बिना फेरे लिए बारात लेकर अपने घर लौट आया। सूचना पर पहुंची डायल-100 टीम ने दूल्हे के घर जाकर उसे पकड़ा और दुल्हन के दरवाजे लाए।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच सुलह कराकर विवाह की बाकी रस्में पूरी कराईं गईं। उपद्रव की वजह से विवाह गुरुवार सुबह तक संपन्न हो सका। खैराबाद के ग्राम नन्हेपुर निवासी रामकिशन ने अपनी पुत्री ऊषा देवी का विवाह ठोकर पुरवा निवासी दिनेश से तय कर रखा था।
विज्ञापन
बुधवार रात दिनेश गाजे-बाजे के साथ नन्हेपुर पहुंचा। कन्या पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया और बारात बैंड बाजे के साथ लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। द्वारचार चल रहा था, इसी बीच किसी ने जनरेटर की लाइट काट दी और जनरेटर बंद कर दिया।
इससे मंडप में अंधेरा छा गया। इतनी सी बात पर बाराती पक्ष भड़क गया और अव्यवस्थाओं का हवाला देने लगा। दूल्हा मंडप में ही था। इसी बीच जनाती व बाराती भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।
विवाद बढ़ता देख दूल्हा भी बिफर गया और विवाह न करने की धौंस देकर बिना फेरे लिए बारात समेत रात को ही वापस घर चला गया। इस पर लड़की पक्ष ने डायल-100 पर सूचना दे दी।
टीम कन्या पक्ष की बात सुनकर सीधे दूल्हे के गांव जा पहुंची। टीम ने दूल्हे को समझाया और बारातियों समेत वापस नन्हेपुर गांव लाई लेकिन तब तक भोर हो चुका था। टीम के समझाने के बाद वर व कन्या पक्ष विवाह को राजी हुए जिसके बाद दिनेश व ऊषा देवी का विवाह संपन्न हो सका।
गुरुवार सुबह दस बजे कन्या व वर पक्ष के फेरे पड़ सके। जिसके बाद बारात विदा की गई। घटना में कन्या पक्ष के नन्हेंपुर निवासी अशोक कुमार, कन्या के ताऊ जगदीश प्रसाद, अकबरगंज के श्रीकेशन आदि जख्मी हुए हैं।
विवाद को लेकर किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। गांव के लोग पुलिस की इस भूमिका की सराहना कर रहे हैं, जिसमें पुलिस ने दो पक्षों का विवाद शांत कराकर बिगड़ते रिश्तों को जोड़ने का काम किया।