{"_id":"6192ab7c4b235f205d38f7b3","slug":"challan-of-three-policemen-for-not-wearing-helmet-sitapur-news-lko6046033178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट न लगाने पर तीन पुलिसकर्मियों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट न लगाने पर तीन पुलिसकर्मियों का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सड़कों पर नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भरने वाले पुलिस कर्मियों की अब खैर नहीं है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद एसपी आरपी सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया है। एसपी ने बिना हेलमेट के बाइक चला रहे तीन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सोमवार को पुलिस लाइंस के गणना दीवान, महिला पुलिस कर्मी और यातायात पुलिस कर्मी का चालान कर दिया गया है।
एसपी ने मातहतों को सख्त लहजे में आदेश दिए हैं कि बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिस कर्मियों का चालान किया जाएगा। कप्तान के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। यातायात माह चल रहा है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी से लेकर कोतवाली, थानों की पुलिस अभियान चलाकर लोगों को जागरूकता का पाठ पढ़ा रही है। लेकिन कुछ पुलिसकर्मी नियमों की अनदेखी कर बिना हेलमेट के बाइकों से फर्राटा भर रहे हैं।
अमर उजाला यातायात माह में जागरूकता को लेकर लगातार अभियान चला रहा है। इस कड़ी में अमर उजाला की पड़ताल में 13 नवंबर को पुलिस कर्मी बिना हेलमेट के बाइक चलाते मिले थे। एक पुलिस कर्मी बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात भी कर रहा था। अमर उजाला के कैमरे का फ्लैश चमकने पर यातायात पुलिस कर्मी ने बोला था कि छाप दो, कुछ नहीं होगा। इसी को लेकर 14 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने ‘ट्रैफिक सिपाही बोला... छाप दो, कुछ नहीं होगा’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
गणना दीवान, महिला सिपाही व यातायात पुलिस कर्मी पर गिरी गाज
एसपी आरपी सिंह ने खबर का संज्ञान लिया और पुलिस कर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। एसपी के आदेश पर सोमवार को पुलिस लाइंस के गणना दीवान, महिला पुलिस कर्मी, यातायात पुलिसकर्मी का चालान कर दिया गया है। कप्तान ने मातहतों को आदेश दिए हैं कि कोई भी पुलिस कर्मी बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाएगा। अगर ऐसा करता है तो नियमों की अनदेेखी पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है।