फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Census will start in Sitapur from May

Sitapur News: सीतापुर में मई से शुरू होगी जनगणना

Fri, 30 Jan 2026 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 30 Jan 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Census will start in Sitapur from May
सीतापुर। जिले में मई व जून माह में जनगणना शुरू होने जा रही है। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर प्रमुख जनगणना अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह अपर जिला जनगणना अधिकारी के रूप में काम करेंगे। उनके साथ तीस अन्य अधिकारियों की टीम इस कार्य का पर्यवेक्षण करेगी। साथ ही सभी अधिकारी एक दूसरे विभाग से समन्वय बनाकर जनगणना संबंधी कार्य करेंगे।
विज्ञापन


डीएम व प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने जनगणना की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। यह जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में मई व जून 2026 में मकानों का सूचीकरण व गणना कार्य होगा। इसके तहत घरों की पहचान, उनकी स्थिति और उनमें रहने वाले सदस्यों का प्रारंभिक सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या गणना कार्य फरवरी 2027 में होगा। इसमें प्रत्येक व्यक्ति का विस्तृत विवरण दर्ज किया जाएगा। इसमें प्रत्येक व्यक्ति की जाति के संबंध में भी आंकड़े एकत्र किये जाएंगे। इस कार्य के लिए तकनीकी का प्रयोग किया जाएगा। जनगणना का कार्य डिजिटल माध्यमों से संपन्न होगा। एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुव्यवस्थित ढंग से डाटा एकत्र किया जाएगा। यह डाटा भविष्य की लोक कल्याणकारी नीतियों के निर्माण का आधार बनेगा।
विज्ञापन



इन अधिकारियों की जनगणना में रहेगी प्रमुख भूमिका
जिलाधिकारी- प्रमुख जनगणना अधिकारी
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व- अपर जिला जनगणना अधिकारी
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी)- अपर जिला जनगणना अधिकारी
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी- अपर जिला जनगणना अधिकारी
जिला पंचायत राज अधिकारी- अपर जिला जनगणना अधिकारी
समस्त उपजिलाधिकारी- उप खंड जनगणना अधिकारी
समस्त तहसीलदार- चार्ज अधिकारी (ग्रामीण)
समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत- चार्ज अधिकारी (नगरीय)
(नोट- इनमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी), जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी एक दूसरे विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे।)
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारियां साझा करनी होंगी
सर्वेक्षण के दौरान जनगणना अधिकारी घर के स्वामित्व की स्थिति, घर के उपयोग, फर्श और छत में प्रयुक्त सामग्री का प्रकार, कमरों की संख्या, परिवार के मुखिया संबंधी जानकारी मांगेंगे। इसके बाद अधिकारी घर के उपयोग, उसकी स्थिति और सदस्यों की संख्या, घरों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं, पेयजल, रोशनी का मुख्य स्रोत, शौचालय, अपशिष्ट जल निकासी, स्नान सुविधा, रसोई, एलपीजी कनेक्शन, संचार माध्यमों रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप, कंप्यूटर, टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्टफोन, वाहन, घर में उपभोग होने वाला मुख्य अनाज आदि की जानकारी देनी होगी।


घर बैठे ऑनलाइन भी भर सकेंगे फॉर्म
-मकानों को सूचीबद्ध करने से पूर्व सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल पर फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध होगी
-इस पोर्टल पर सबसे पहले मोबाइल नंबर के जरिए यूजर को पंजीकरण करके लॉग इन करना होगा
-लॉग इन के बाद पूछे गए सारे सवालों के जवाब देने होंगे
- इसके बाद रेफरेंस आईडी जनरेट होगी जो कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी
- रेफरेंस आईडी जनरेट होने के बाद इसकी जानकारी फील्ड विजिट के दौरान एन्यूमरेटर को देनी होगी
-एन्यूमरेटर वह लोग होंगे जो जनगणना करने आपके घर आएंगे
- एन्यूमरेटर आपके द्वारा भरे गए ऑनलाइन फॉर्म का डाटा चेक कर उसे ओरिजनल डाटा बेस में शामिल कर लेंगे

सीतापुर की कुल जनसंख्या- 44,83,992

पुरुष- 23,75,264
महिला- 21,08,728

साक्षरता दर- 61.12 फीसदी
लिंगानुपात- 888 महिला प्रति 1000 पुरुष

दशकीय वृद्धि दर- (2001-2011)- 23.88 फीसदी
जनसंख्या घनत्व: 781 प्रति वर्ग किमी

(नोट- यह आंकड़े 2011 की जनगणना के हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed