फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Celebrated independence by taking out the tricolor

Sitapur News: तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी का मनाया जश्न

Mon, 14 Aug 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 14 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Celebrated independence by taking out the tricolor
- शहीदों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का रखा मौन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापर। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सोमवार को जिले में विभिन्न जगहों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। सांसद की तिरंगा यात्रा में फूलों की बरसात हुई। शहीदों को नमन करके श्रद्वांजलि अर्पित की। विकासखंड पिसावां के ससुरदीपुर ग्राम पंचायत के अमृत वाटिका में एसडीएम महोली अभिनव कुमार ने आजादी का अमृत महोत्सव के शिलापट का अनावरण किया। इस मौके पर प्रधान पंकज कुमार शुक्ल, चंद्र कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
पिसावां प्रखंड के न्याय पंचायत बरगावां में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल संगठन ने अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने भगवा ध्वज के साथ राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हुए भारत माता के जयकारें लगाएं। इस मौके पर विहिप के प्रांत धर्मप्रसार विपुल सिंह ने कहा खंडित भारत पुन: अखंड भारत बनके रहेगा। बिसवां में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में कस्बे में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। सांसद राजेश वर्मा व विधायक निर्मल वर्मा ने बाइक पर सवार होकर भारत माता के जयकारें लगाए। कस्बेवासियों ने छतों से फूलों की वर्षा की। बेहटा में तिरंगा यात्रा निकालकर जश्र मनाया गया। इस अवसर पर बीडीओ रजनीश कुमार शुक्ल, एडीओ पंचायत केपी सिंह व सचिव मनबहार वाजपेयी आदि मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा कलनापुर से प्रारंभ होकर सुमली बेहटा होते हुए रेउसा मोड़ से तंबौर के कृष्णपाल सिंह पीजी काॅलेज तक निकाली गई। वहीं पिसावां में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर ब्लॉक कार्यालय स्थित शहीद स्तंभ पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


परमवीर चक्र सम्मानित कैप्टन मनोज पांडेय को दी श्रद्धांजलि
कमलापुर। विकास क्षेत्र कसमंडा के रूढ़ा गांव में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व उपजिलाधिकारी राखी वर्मा, सीओ शोभित कुमार, ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी व बीडीओ मनोज शर्मा ने अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय के जन्मस्थली पर जाकर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके चाचा कौशल किशोर को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed