{"_id":"5f62351e8ebc3edc356ffe4d","slug":"ceime-sitapur-news-lko5404659148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी गो तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी गो तस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरैया/सीतापुर। रामपुर कला पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान गोकशी कर रहे 25 हजार के इनामिया गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पूर्व पुलिस व गो तस्करों में जवाबी फायरिंग हुई। जिसमें दबोचा गया इनामिया गोली लगने से जख्मी हुआ है। तस्करों की गोली से थाना अध्यक्ष बाल बाल बच गए।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष रामपुर कला संजीव कुमार को सूचना मिली कि क्षेत्र के मनिकापुर गांव के पश्चिम कुछ गो तस्कर जा रहे हैं। इस पर थानाध्यक्ष हमराही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उनको घेर लिया। इस बीच आहट पाकर गो तस्करों ने पुलिस टीम पर गन्ने के खेत से ही फायरिंग कर दी।
बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से थानाध्यक्ष तस्करों की गोली से बच गए। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गो तस्कर जख्मी हो गया। दो अन्य भाग निकले। पुलिस की गोली से जख्मी हुआ गो तस्कर रामपुर कला थाना क्षेत्र के करौली गांव निवासी शाबान है। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसका सीएससी में इलाज कराया।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शाबान 25 हजार का इनामी गैंगस्टर अपराधी है। वह गोकशी के मामलों में वांछित चल रहा था। घटना के दौरान लखनऊ के निवासी उसके दो साथी रज्जन व बबलू भाग निकले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा, दो खोखा, एक कारतूस, दो बांका, एक छुरी व एक कुल्हाड़ी बरामद की है।