{"_id":"5f946b248ebc3e9bac5efab9","slug":"caution-in-the-changing-weather-sitapur-news-lko5469594195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में सावधानी ही बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम में सावधानी ही बचाव
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह-शाम का वक्त ठंड का एहसास कराने लगा है और दोपहर में गर्मी हो रही है। यही वजह है कि बीमारियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। ऐसे में आपको बदलते मौसम में बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है, अगर सेहत को लेकर जरा भी लापरवाही और चूूक की तो बीमार होने में देर नहीं लगेगी। जिला अस्पताल की ओपीडी में अचानक मरीजों की बढ़ी संख्या ये बता रही है कि बदलता मौसम फिलहाल सेहत के लिहाज से किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं है। ऐसे में ही सावधानी ही बचाव का तरीका है। वायरल के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आलम ये है कि हर घर का कोई न कोई सदस्य इस वक्त सर्दी, बुखार, जुकाम की समस्या से जूझ रहा है।
इस परेशानी की वजह कहीं न कहीं आपकी ओर से ऐहतियात न बरतना ही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1200 से लेकर 1300 तक मरीज रोजाना आ रहे हैं, जबकि सोमवार को अचानक इस संख्या में काफी इजाफा हो जाता है। अस्पताल में पर्चा काउंटर से सोमवार को करीब 2000 के करीब पर्च ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाने के लिए बिक रहे हैं। जानकारों की माने तो इसमें सबसे अधिक मरीज वायरल फीवर के ही हैं। सबसे अधिक सावधानी बरतने की जरूरत बच्चों और बुजुर्गों को हैं। वजह है कि इन पर मौसम का असर तेजी से होता है। विशेषज्ञ भी यही कह रहे हैं कि ये मौसम सर्द और गर्म का होने की वजह से बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं। बस, इनसे बचने के लिए विशेषज्ञों की सलाह मानें और दिनचर्या में बदलाव लाएं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। करीब 20 से 25 फीसदी मरीज अधिक आ रहे हैं। वायरल फीवर के मामलों में तेजी आई है। मौसम बदल रहा है। ऐसे में लोगों को बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों और बुजुर्गों को अधिक ऐहतियात बरतना होगा। समस्या होने पर फौरन डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
डॉ. जेएन सिंह फिजीशियन, जिला अस्पताल