फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case registered for delivery at home even after notice

नोटिस के बाद भी घर में प्रसव कराने पर केस दर्ज

Tue, 22 Oct 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case registered for delivery at home even after notice
रेउसा (सीतापुर)। एक महिला पर रेउसा सीएचसी प्रभारी ने केस दर्ज कराया है। यह कार्रवाई घर में प्रसव कराने पर की गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनंत मिश्र ने बताया गत माह छापा मार कर महमूदाबाद रोड पर कस्बा रेउसा निवासी तनगू के घर उसकी पत्नी द्वारा प्रसव कराते वक्त मौके पर जच्चा बच्चा को पकड़ा गया था। बच्चा मृत हालत में था।
विज्ञापन

दोनो को सीएचसी में भर्ती कराया था। इस संबंध में एक नोटिस पहले जारी की जा चुकी थी। सोमवार को दूसरी नोटिस चस्पा कराने आशा कार्यकर्ता कमला देवी गई थी। इस दौरान वह महिला फिर से एक घर में प्रसव कराती मिली। नोटिस चस्पा करने के दौरान तनगू व उनकी पत्नी ने आशा कमला देवी से अभद्रता की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर जांच में प्रसव कराने की सूचना सही मिली। बिना किसी प्रशिक्षण के प्रसव कराना कानूनन अपराध है। इस पर पुलिस को तहरीर दी गई। थाना प्रभारी नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया तनगू व उसकी पत्नी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed