फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case filed for taking a monk hostage and getting a deed executed

Sitapur News: संन्यासी को बंधक बनाकर बैैनामा कराने पर केस दर्ज

Sun, 16 Nov 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 16 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Case filed for taking a monk hostage and getting a deed executed
सीतापुर। कोतवाली देहात के नवाबपुरवा गांव के मजरा अर्रोखमजितपुर निवासी गिरधरलाल पांडेय (95) ने हरदोई निवासी तीन लोगों पर बंधक बनाने व धमका कर बैनामा कराने का केस दर्ज कराया है। उन्होंने सीजेएम कोर्ट में इस संबंध में अर्जी दी थी। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित गिरधरलाल पांडेय ने बताया कि हरदोई के बालामऊ थाने के कुकही गांव निवासी योगेंद्र पाल सिंह, उनकी पत्नी गीता व रजनीश ने उन्हें धमका कर जमीन का बैनामा करा लिया। उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व संन्यास ले लिया था। बताया कि उन्होंने अपनी चल व अचल संपत्ति पंजीकृत वसीयत से अपनी बहू के नाम कर दी थी। उनके पुत्र का निधन काफी पहले हो गया था।
विज्ञापन

बताया कि उन्हें रजनीश उन्हें नैमिषारण्य में मिला था और अपने साथ लेकर परिचितों के यहां पूजा पाठ करवाता रहा। बाद में अपने बहनोई योगेंद्र के घर ले गया। वहां पूजा पाठ कराने की बात कही। जब पीड़ित वहां पहुंचा तो उन्हें बंधक बना रप उनसे सारी संपत्ति का बैनामा कराने का दबाव बनाने लगे। आरोप लगाया कि विपक्षियों ने कोई नशीला पदार्थ खिलाकर छल कपट व धोखा देकर जुलाई माह में बैनामा अपने नाम करवा लिया। पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्हें सीजेएम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed