{"_id":"62a24a3f13a9b41d7532c9ea","slug":"case-against-pradhan-for-hurting-religious-sentiments-two-arrested-sitapur-news-lko6344011109","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले प्रधान पर केस, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले प्रधान पर केस, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। थाना थानगांव इलाके में एक विशेष समुदाय की प्रधान और उसके सहयोगी ने शौचालय में हिंदू देवी देवताओं की फोटो वाली टाइल्स लगवा दिए। इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध करना शुुरू कर दिया। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रधान सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। वही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्राम पंचायत बेर्रा बरौरा में एक विशेष समुदाय की प्रधान रेशमा व उसके साथी बुनियाद और नसीमउल्लाह ने इलाके में बने शौचालयों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मकसद से हिंदू देवी देवताओं की चित्र वाली टाइल्स लगवा दी। इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने हिंदूवादी संगठनों पूरी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे संगठनों ने नाराजगी जताई थी।
मौके पर कुछ शौचालयों से टाइल्स उखड़ी भी पाई गई। बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसा किया है। जिससे तनाव की स्थिति बनी हुई है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीओ महमूदाबाद रवि प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
काफी पुराने हैं शौंचालय, सीएम को किया गया ट्वीट
जिन शौंचालयों में यह टाइल्स लगाए गए थे, वह काफी पुराने थे, संयोजक ने बताया कि इस गांव में हिंदू लोग काफी कम रहते हैं। पहले कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था तो कुछ शौचालयों से टाइल्स हटा दिए गए थे। कुछ शौचालयों में अभी भी यह टाइल्स लगे हुए थे। लोग इसमें नित्यक्रिया करने नहीं जाते थे। कार्यकर्ताओं ने इस बात की जानकारी संगठन को दी थी। इसके बाद सीएम को ट्वीट भी किया गया। फिर पुलिस को तहरीर दी गई थी। संवाद