फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Car and Bolero collide, four including mother and daughter died

कार और बोलेरो की भिड़ंत, मां-बेटी समेत चार की मौत

Mon, 14 Feb 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Car and Bolero collide, four including mother and daughter died
महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ा वाहन। - सं्वाद - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली महमूदाबाद इलाके में सोमवार सुबह बोलेरो और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटी और भतीजे शामिल हैं। चौथा मृतक बोलेरो का चालक है। तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। एक की अस्पताल ले जाते समय जान गई। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोतवाली महमूदाबाद इलाके के रजुआपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे सिधौली की ओर से आ रही बोलेरो व महमूदाबाद की ओर से जा रही कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। एक और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हादसे में बोलेरो चालक महमूदाबाद के भेथरा निवासी सुजीत कुमार (24), कार चालक कमलापुर के हमीरपुर निवासी अजीत कुमार सिंह उर्फ अमित (35), उनकी चाची सीमा सिंह (50), चाची की बेटी रजनी (20) की मौत हो गई है। बताया जाता है कि अजीत गोंडा से चाची और चचेेरी बहन के साथ घर आ रहा था, इस बीच हादसा हो गया। मृतक अजीत सीतापुर स्थित विकास भवन में कर्मचारी भी होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महमूदाबाद इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
बुझ गया इकलौता का चिराग
दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले अमित की मौत के बाद से उसके परिवार का हाल बेहाल है। अमित अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से हर कोई टूट गया है। अमित की मां, बहन रोमा और बीबी मीनू, बेटी इशू सिंह, बेटे वाशू का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का वही इकलौता सहारा था। उसके इस दुनिया से जाने के बाद अब परिवार की परवरिश कैसे होगी, इसको लेकर लोग चिंता में हैं। मृतक अजीत कोऑपरेटिव विभाग में सर्विस करता था।

एक साल पहले ही हुई थी शादी
महमूदाबाद इलाके में हुए हादसे में जान गवांने वाले भेथरा के सुजीत कुमार की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी दहाड़े मारकर रो रही थी। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने, कसमें खाने वाला सुजीत एक साल ही साथ निभा सका और दुनिया को अलविदा कह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed