{"_id":"60fefc9e8ebc3eb7227686d5","slug":"capt-manoj-pandey-s-valor-saga-was-celebrated-on-kargil-day-sitapur-news-lko5886201181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल दिवस पर बखान हुई कैप्टन मनोज पांडेय की शौर्य गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल दिवस पर बखान हुई कैप्टन मनोज पांडेय की शौर्य गाथा
विज्ञापन
कमलापुर के रूढ़ा गांव में कारगिल विजय दिवस पर कैप्टन मनोज पाण्डेय की प्रतिमा के पास मौजूद एनीसीस
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर/कमलापुर। कारगिल के महानायक परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय को सोमवार को विजय दिवस पर याद कर श्रद्धांजलि दी गई। उनकी शहादत को याद कर लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। जिले के कमलापुर इलाके के रूढ़ा गांव निवासी कैप्टन मनोज पांडेय 1999 में हुए कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
मरणोपरांत उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। 1999 से हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। सोमवार को इसी कड़ी में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय के पराक्रम, साहस और वीरता को लोगों ने याद किया गया। उनकी गौरव गाथा का बखान हुआ तो लोगों को सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
कारगिल दिवस के मौके पर रूढ़ा स्थित उनके गांव में स्थापित उनकी प्रतिमा पर सोमवार को कसमंडा स्टेट के कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, राजा बहादुर डॉ. सूूूर्य बख्श सिंह इंटर कालेज की एनसीसी यूनिट के साथ पहुंचे। जहां पर मनोज पांडेय को याद किया। गोरखा रेजीमेंट की ओर से बनवाई गई प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता की गौरवगाथा का बखान किया। वहीं, दूूसरी ओर कारगिल दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर 22 बटालियन एनसीसी की ओर से ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया, जिसमें 10 एसोसिएट एनसीसी अधिकारी व 76 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।
इसमें करगिल युद्ध ,परमवीर चक्र विजेताओं और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक संबंधी फिल्म दिखाई गई, फिर काव्य पाठ प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता हुई। काव्य पाठ में प्रथम स्थान सार्जेंट दिशा केवलानी, 19 गर्ल्स बटालियन लखनऊ, द्वितीय स्थान कैडेट निश्चय श्रीवास्तव 22 बटालियन सीतापुर, तृतीय स्थान कैडेट दिव्यांशी सिंह लखनऊ ने प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता में मारिया खान 5 एयर यूपी बटालियन लखनऊ ने प्रथम स्थान, खुशी दीक्षित 20 यूपी गर्ल्स बटालियन लखनऊ ने द्वितीय स्थान और आराध्य श्रीवास्तव 22 यूपी बटालियन सीतापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कर्नल संजय सिंह, कैप्टन केके वर्मा, लेफ्टिनेंट खान शादाब जमीर और चीफ आफिसर शिवमूर्ति, अंडर ऑफिसर अंकुर श्रीवास्तव, सार्जेंट दिवस अग्निहोत्री, आयुष्मान सिंह, शुभम चौधरी, विशाल व अमन गुप्ता आदि एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।