फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   cant Station will now be part of North Eastern Railway

अब कैंट स्टेशन बनेगा पूर्वोत्तर रेलवे का हिस्सा

Tue, 18 Aug 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 18 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन

उत्तर रेलवे का कैंट स्टेशन अब जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे का हिस्सा बनेगा। फिलहाल यह स्टेशन अभी मुरादाबाद मंडल के दायरे में आता है। यह ट्रैक पूरी तरह से ब्राडगेज से लैस है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे का मीटरगेज ऐशबाग वाया सीतापुर-पीलीभीत तक ट्रैक ब्राडगेज में बदलने की कवायद चल रही है। यह ट्रैक एमजी से बीजी में बदलने के साथ ही कैंट स्टेशन भी पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में शामिल करने की योजना है।
विज्ञापन


इसके पूर्वोत्तर रेलवे में शामिल होने से न सिर्फ यहां के ट्रैक पर ट्रेनों की संख्या बढ़ जाएगी, बल्कि उनका वहां पर ठहराव भी हो सकेगा। मंगलवार को सीतापुर दौरे पर आए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं। इस प्रोजेक्ट पर शीघ्र ही मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतापुर में मीटर और ब्राडगेज रेलवे लाइनें हैं। मीटर गेज रेलवे ट्रैक पूर्वोत्तर रेलवे का है। जबकि ब्राडगेज ट्रैक उत्तर रेलवे में आता है। यहां के लोगों को रेलवे की सहूलियतें देने को लखनऊ-सीतापुर-पीलीभीत तक रेल पथ बिछाया गया था। तब से इस मीटर गेज लाइन पर एक दर्जन सवारी और एक्सप्रेस गाड़ियां दौड़ रही हैं।

मीटर गेज लाइन की वजह से मुसाफिरों को ट्रेनों से राजधानी तक सफर करने में ढाई से तीन घंटे का समय लगते हैं। नागरिकों की मांग पर अब लखनऊ-सीतापुर-लखीमपुर खीरी-पीलीभीत तक मीटर गेज ट्रैक को ब्राडगेज में बदलने की योजना बनी है।

वर्ष 2010-11 के रेल बजट में इसे मंजूरी मिली थी, पर अब मीटर गेज ट्रैक ब्राडगेज में तब्दील हो रहा है। यह कार्य तीन चरणों में चल रहा है। ब्राडगेज की हकीकत परखने सीतापुर दौरे पर मंगलवार को आए पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने ऐशबाग से सीतापुर ट्रैक का मुआयना किया।

उनके साथ लखनऊ मंडल के डीआरएम अनिल सिंह और रेलवे विकास निगम लिमिटेड के एजीएम वीके पांडेय भी मौजूद थे। मुआयने में महाप्रबंधक मिश्र ने बताया कि मीटर गेज लाइन को ब्राडगेज में तब्दील करने के साथ ही उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के कैंट स्टेशन को भी पूर्वोत्तर रेलवे में सम्मिलित किए जाने की योजना है।


इसका प्रपोजल तैयार कर उसे रेल मंत्रालय को भेजा जा चुका है। इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही कैंट स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे का हिस्सा बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed