{"_id":"6e2151a564266ef08561aaf9490aa311","slug":"candidate-will-fight-for-chair-in-12-blocks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 ब्लॉकों में होगी कुर्सी की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 ब्लॉकों में होगी कुर्सी की जंग
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमागहमी के बीच शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। जिले के 19 ब्लॉकों में 44 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सात ब्लॉकों में सिर्फ एक परचा दाखिल होने से यहां निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। वहीं गाेंदलामऊ में पिता-पुत्र ने परचा भरा।
विज्ञापन
छह को नाम वापसी के बाद यहां स्थिति साफ होगी। वहीं खैराबाद में जांच के दौरान कमी पाए जाने से एआरओ ने लक्ष्मी मिश्रा का परचा खारिज कर दिया है। वहीं डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव और एसपी पवन कुमार ब्लॉकों का दौरा कर नामांकन प्रक्रिया पर पैनी निगाह जमाए रहे।
विज्ञापन
जिले के सभी 19 ब्लॉकों में शुक्रवार सुबह से ही गहमागहमी दिखने लगी थी। नामांकन स्थलों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुबह 11 बजे से ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। ब्लॉक सिधौली में सपा की अधिकृत उम्मीदवार सुशीला यादव व अमर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
मछरेहटा में कारागार राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी की पत्नी रामा देवी व आशीष भार्गव ने परचा भरा। गोंदलामऊ में संदीप कुमार व उनके पिता अवधेश कुमार ने एक-एक सेट में परचा भरा। कसमंडा में सपा प्रत्याशी मीनल सिंह ने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया।
खैराबाद में सपा की ऊषा त्रिपाठी ने एक सेट तथा लक्ष्मी मिश्रा ने एक सेट में परचा भरा। नामांकन पत्रों की जांच में लक्ष्मी मिश्रा का परचा खारिज कर दिया गया। एआरओ दीपेंद्र यादव ने बताया लक्ष्मी के दस्तावेजों में अनुमोदक की फोटो स्व:प्रमाणित नहीं थी। जमा धनराशि की प्रतिलिपि भी नहीं लगाई गई थी।
पिसावां में सपा के मिथिलेश यादव व उनकी पत्नी रंजना यादव व रामकिंकर पांडेय व उनकी पत्नी अंजू पांडेय ने परचा भरा। एलिया में सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह की पुत्रवधू सपा उम्मीदवार तूलिका सिंह, विनोद यादव व रूमी सिंह ने नामांकन दाखिल किया।
हरगांव में सुुशीला यादव ने नामांकन किया। बिसवां में विधायक रामपाल यादव की पुत्री दीपा यादव के अलावा, सपा प्रत्याशी राकेश वर्मा और टिकरा के राकेश ने परचा भरा। बेहटा में सपा की ममता वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रामपुर मथुरा में मालती देवी ने परचा भरा।
रेउसा में सपा की सीमा देवी ने जबकि महोली में निर्मला वर्मा ने नामांकन पत्र भरा। महमूदाबाद में मुकेश कुमार व उनकी पत्नी राजेश कुमारी ने और लहरपुर में पूर्व विधायक की पत्नी सरला देवी के अलावा आलोक आनंद सिंह व उनकी पत्नी आरती वर्मा ने परचा भरा। पहला में प्रवीण कुमार व उनकी मां सावित्री देवी तथा अरुणेश यादव व उनके पिता रामलाल यादव ने परचा भरा।
सकरन में कृष्ण कुमार वर्मा, इकबाल अहमद ने नामांकन पत्र भरा है। परसेंडी में सपा की रंभा सिंह के अलावा मालती सिंह, वंदना सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह व नीलम सिंह ने परचा दाखिल किया। मिश्रिख में नत्थाराम, राजेश कुमार, दीना व श्रीराम ने नामांकन पत्र दाखिल कर ताल ठोंक दी है।