फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   can not be smart without women's impowerment

महिलाओं के उत्थान बिना नहीं हो सकते स्मार्ट

Sun, 24 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 24 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
can not be smart without women's impowerment

महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बुनियादी योजनाएं बनाए बगैर किसी भी नगर का समुचित विकास नहीं हो सकता, जब तक महिलाओं की सुरक्षा, चिकित्सा एवं शिक्षा की ओर विशेष ध्यान नहीं दिया जाएगा तब तक किसी भी तरह स्मार्ट या मॉडल सिटी की बात करना बेमानी है।

विज्ञापन


महिलाओं के दृष्टिकोण से नगर में क्रांतिकारी परिवर्तन की जरूरत है। यह बात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केदारनाथ रस्तोगी की पत्नी व समाज सेविका विनोदनी ने सीतापुर निर्माण संवाद कार्यक्रम में कही। सीतापुर निर्माण संवाद कार्यक्रम में रविवार को लालबाग पार्क में बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं।
विज्ञापन


पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष मिश्र द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम में महिलाओं ने नगर विकास के संबंध में विचार रखें। शिक्षिका निधि खन्ना ने कहा कि शहर में आवारा पशुओं की रोकथाम की कोई व्यवस्था नहीं है। उत्पाती बंदर कहर बरपाए हुए हैं, परंतु इस दिशा में प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शिक्षिका नैनिका गुप्ता ने कहा कि ड्रेनेज व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मॉडल सिटी निर्माण के दौरान विशेषज्ञों से सर्वे करा ड्रेनेज एवं सीवर व्यवस्था पर कार्य कराया जाए, यदि नए सिरे से ऐसा नहीं हुआ तो स्थिति जस की तस रहेगी। आर्यकन्या स्कूल की प्रबंधक अनीता अग्रवाल ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम कर रहीं महिलाओं को फंड की जरूरत है।

नगरीय विकास की योजनाओं में ऐसी महिलाओं के लिए कोई योजना नहीं होती, महिला शिक्षा की हालत शहर में बहुत खराब है। यहां की महिलाओं में पोटेंशियल तो बहुत है परंतु उनके कौशल विकास को जमीनी स्तर पर कोई योजना नहीं है। समाजसेवी किरन श्रीवास्तव ने पिछड़ी जातियों व दलित महिलाओं की खराब स्थिति की तरह ध्यान आकृष्ट कराया।

शिक्षिका मोनिका आनन्द ने ट्रैफिक समस्या को इंगित करते हुये पार्किंग बनवाने की मांग रखी। पूर्व सभासद डॉ. दीपिका पांडेय ने कहा कि शहर में योजनाबद्ध तरीके से विकास न होने स उस विकास का लाभ आम जनता को नहीं मिल पाया है। बेहतर बिजली व्यवस्था व अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल की बड़ी जरूरत है।

समाजसेविका श्रद्धा मिश्रा ने गदंगी, बिजली, रसोई गैस की अनुपलब्धता, खराब सड़कें, अव्यवस्थित बाजार का मुद्दा उठाते हुये कहा कि इन सभी कारणों से सबसे अधिक खामियाजा महिलाओं को भोगना पड़ता है। किसी भी योजना को बनाना वउसे क्रियान्वयन कराने में आम महिलाओं से कभी कोई राय मशविरा नहीं किया जाता।


कार्यक्रम का संचालन मोनिका आनंद ने किया। इस अवसर पर माधुरी श्रीवास्तव, प्रेमलता शुक्ला, दिव्या जसवानी, सीमा शर्मा, शिवानी पुरी, विनीता शुक्ला, नीरू गुप्ता, मिथिलेश त्रिवेदी, नीतू पुरी, अरूणेश मिश्र, चंद्रगुप्ता श्रीवास्तव, गोपाल टंडन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed