फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Called IG range and informed that there was a bullet hit.

Sitapur News: आईजी रेंज को फोन कर बताया लगी है गोली, पुलिस को छकाया

Fri, 05 Jul 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 05 Jul 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Called IG range and informed that there was a bullet hit.
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने आईजी रेंज को फोन कर जानकारी दी कि उसे गोली लग गई है। इस पर कोतवाली पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे तो पता चला कि युवक नशे की हालत में था। उसके पेट में चोट का निशान था।
विज्ञापन

लहरपुर के गांव सलारपुर निवासी रमन तिवारी ने देर रात आईजी रेंज को फोन करके जानकारी दी कि वह महमूदाबाद में रायबरेली निवासी अपने दोस्त सौरभ शुक्ला के साथ आया था। उसका दोस्त उसको बस अड्डे पर छोड़कर चला गया है। उसके पेट में गोली लगी है।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर अनिल सिंह पुलिस बल के साथ युवक के बताई गई लोकेशन पर पहुंचे। युवक ने फोन करके बताया कि वह फायर स्टेशन के पास है। पुलिस पहुंची तो वह नहीं मिला। उसके बाद सरैंया स्टेशन के पास मौजूद होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह करीब दो घंटे तक पुलिस को छकाता रहा। बाद में लोकेशन देखी गई तो पता चला युवक की लोकेशन लखनऊ रोड पर है। कुछ ही देर में लखनऊ रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पेट में चोट का निशान था। युवक ने शराब पी रखी थी। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि युवक का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed