{"_id":"1d90f113b0457c0843a1bba613a0916f","slug":"by-setting-goals-study-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करें छात्र’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करें छात्र’
महमूदाबाद (सीतापुर)/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
टीएन सिंह ने कहा कि इंटर की पढ़ाई के साथ ही सीपीएमटी और आईआईटी की तैयारी भी करें। इससे विषयों की तैयारी भी ठीक से हो जायेगी और अगर तैयारी अच्छी हुई तो चयन भी होगा।
उन्होंने कहा कि विषय वस्तु को सही प्रकार से पकड़ने, सही दिशा में परिश्रम का उपयोग करने से गुणवत्ता में निखार आता है। उन्होंने सीपीएमटी व आईआईटी सहित कई अन्य क्षेत्रों के बारे में विद्याथियों को जानकारी देते हुए कहा कि अपने को कमजोर, दीन-हीन न समझकर स्वयं को सुपरस्टार समझो, क्याेंकि सकारात्मक सोच से ही आगे बढ़ने में सफ लता मिलती है। अजय मिश्र ने कहा कि जिस काम में रुचि हो उसी को अपना लक्ष्य बनाओ। कैरियर कॉउसलिंग को प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी व अनूप सूरज ने भी सम्बोधित किया। अखिलेश दुबे, वीरेन्द्र मिश्र, अरुण ज्योति वर्मा, वीरेश वर्मा, यशपाल वर्मा, विपिन श्रीवास्तव, बीके शुक्ल आदि मौजूद रहे।