फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bussiness man protest against gst

जीएसटी के विरोध में कपड़ा कारोबारी, प्रदर्शन

Tue, 27 Jun 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Bussiness man protest against gst
GST का विरोध

शहर के कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में बिगुल फूंक दिया है। सीतापुर कपड़ा कमेटी ने मंगलवार को पहले मंडी में प्रदर्शन किया फिर अपनी दुकानों पर काला झंडा लगाकर विरोध जताया।

विज्ञापन


शाम को कपड़ा व्यापारियों ने लालबाग चौराहे से मशाल जुलूस निकला। यह विरोध प्रदर्शन 30 जून तक लगातार जारी रहेगा। कपड़ा कमेटी ने 30 जून को दुकानों में तालाबंदी कर जीएसटी के विरोध में आवाज मुखर करने का एलान किया। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार एक जुलाई से गुड एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू करने वाली है। सरकार की मंशा जीएसटी के माध्यम से पूरे देश में एक समान कर व्यवस्था लागू करना है। इस कर प्रणाली में सभी वस्तुओं और सेवाओं को अलग-अलग टैक्स स्लैब में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे कम टैक्स 5 प्रतिशत जबकि सबसे ज्यादा टैक्स 28 प्रतिशत है। जीएसटी लागू होने की तारीख करीब आते ही इसका विरोध भी शुरू हो गया है। शहर में कपड़ा कारोबारियों ने जीएसटी के विरोध में आंदोलन छेड़ दिया है।

सीतापुर कपड़ा कमेटी इस प्रणाली को बेहद जटिल, कपड़े पर महंगाई बढ़ाने वाला करार दे रही है। व्यापारियों के मुताबिक कपड़ा मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है, आजादी के बाद से अभी तक कपड़े पर किसी भी तरह का टैक्स लागू नहीं किया जा रहा है। इसलिए कपड़े को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाए।

जीएसटी के विरोध में आंदोलन की वृहद रूपरेखा सीतापुर कपड़ा कमेटी ने तय की है। आंदोलन के पहले दिन मंगलवार को सुबह कपड़ा व्यापारियों ने मंडी में प्रदर्शन किया, बाद में विरोध स्वरूप अपनी दुकानों पर काला झंडा लगाया।


जबकि शाम को मशाल जुलूस निकाला। विरोध का यह क्रम 29 जून तक चलेगा। कपड़ा कारोबारियों ने 30 जून को अपनी दुकानों में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed