{"_id":"672100aad87cf44a440033db","slug":"bus-traveling-in-wrong-direction-collides-with-truck-jammed-sitapur-news-c-102-1-slko1037-121256-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गलत दिशा में दौड़ाई बस की ट्रक से भिड़ंत, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गलत दिशा में दौड़ाई बस की ट्रक से भिड़ंत, लगा जाम
Tue, 29 Oct 2024 09:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 29 Oct 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के कंटीली चौकी के लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक रोडवेज बस व ट्रक में भिड़ंत हो गई। चालक बस को गलत दिशा में दौड़ा रहा था। हादसे के कारण बस में सवार 25 सवारियों में से तीन को चोट आई। बाकी यात्री सकुशल रहे। भिड़ंत के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटा तक यातायात बाधित रहा।
रामकोट थाना इलाके की कंटीली चौकी के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हापुड़ डिपो की रोडवेज बस (यूपी 14ई टी 4105) दिल्ली से सीतापुर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 5 बजे अचानक बड़ौरा पुल के पास चालक ने बस को गलत दिशा में दौड़ाना शुरू दिया।
वन-वे होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सीतापुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक से भिड़ गई। गनीमत रही कि ट्रक चालक काफी धीमी गति से आ रहा था। रफ्तार तेज होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में बस में सवार बहराइच निवासी शाबान व पत्नी आमना के साथ सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी सुनील घायल हो गए। यह लोग दिल्ली से सीतापुर आ रहे थे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया।
एक घंटा रेंगते रहे वाहन
बस व ट्रक की टक्कर के बाद राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस कारण करीब एक घंटे तक इस व्यस्त रूट पर आवागमन प्रभावित रहा। वाहन रेंगते नजर आए। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से किनारे कर काफी मशक्कत के बाद यातायात को फिर से सामान्य बनाया।