{"_id":"86703a235d097a35b7ace0e27a731d73","slug":"bus-hit-the-car-the-mother-and-son-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से टकराई कार, मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से टकराई कार, मां-बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर निवासी राम अनुज शर्मा पेशे से ठेकेदार हैं। वह भवन बनाने का काम करते हैं। उन्होंने दिल्ली के रौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बापरौला नजबगढ़ बिहार में भी घर बना रखा है।
विज्ञापन
दिल्ली में भी भवन बनाने का काम करते हैं। बुधवार रात राम अनुज शर्मा अपने परिवार के साथ कार से फैजाबाद से दिल्ली जा रहे थे। देर रात करीब डेढ़ बजे मैगलगंज के चपरतला टेढ़े मोड़ के निकट कार में सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इससे कार में सवार राम अनुज शर्मा (45), पत्नी सावित्री शर्मा (40), पुत्र श्याम कृष्ण (18), रामकृष्ण (22) पुत्री शिव नंदिनी (16) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
मैगलगंज थाने की पुलिस घायलों को लेकर सीतापुर जिला अस्पताल भागी लेकिन श्याम कृष्ण व उसकी मां सावित्री देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं राम अनुज, रामकृष्ण व नंदिनी देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया।
डॉक्टरों ने रामकृष्ण व नंदिनी की हालत चिंताजनक बताई है। मैगलगंज पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।