फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bulldozers run on encroachment, 57 bighas of land handed over to the head

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 57 बीघे जमीन प्रधान के सुपुर्द

Thu, 07 Apr 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on encroachment, 57 bighas of land handed over to the head
सीतापुर। जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया। एसडीएम सदर के नेतृत्व में गठित टीमों ने गांवों से कब्जे हटवाए। 28 गांवों में किए गये कब्जे हटवाने के लिए राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। करीब 57 बीघे जमीन को खाली कराया। प्रधान की देखरेख में यह जमीन उनको सौंप दी गई।
विज्ञापन

तहसील सदर क्षेत्र के राजस्व गांव भगवंतपुर में तालाब की भूमि पर जानवर बांधकर कब्जा किया गया था। सलेुमपुर, हुमायूंपुर व मझिगवां गांव में चारागाह की जमीन पर कब्जा पाया गया। नेवादा बरुआ, बिनौरा, कोडरी, गौरिया कला व गदनापुर आदि गांवों में चकमार्ग पर अतिक्रमण किया गया था। इसी प्रकार अन्य गांवों में बंजर, नवीन परती, मरघट व करबला आदि की जमीन पर कब्जे बने हुए थे।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अनिल कुमार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल संबंधित गांवों में दिनभर अवैध कब्जे हटवाते रहे। कई गांवों में अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी का प्रयोग किया गया। 28 गांवों में करीब 57 बीघे जमीन से अतिक्रमण हटाकर प्रधान के सुपुर्द कर दी गई। एसडीएम ने बताया कि कब्जेदार तत्काल संबंधित जमीन खाली कर ग्राम पंचायत के सिपुर्द कर दें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कब्जा हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम पीएल मौर्य के निर्देश पर गुरुवार को नगर पालिका परिषद लहरपुर की टीम ने नगर के मोहल्ला छावनी स्थित सन डायग्नोस्टिक सेंटर के अतिक्रमण को बुलडोजर से तोड़ दिया। इसके साथ ही शटरिंग की दुकान की ओर से किए गए अतिक्रमण पर भी प्रशासन का बुलडोजर चला।
बुलडोजर चलने से नगर क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। इसके चलते लोगों ने अतिक्रमण को स्वयं हटा लेने की बात प्रशासन से की। प्रशासन ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की समय सीमा तय करते हुए फिलहाल के लिए अभियान पर विराम लगा दिया। इस मौके पर पालिका परिषद के नीरज गौड़, अफसर अली व तालिब सहित पालिका कर्मी मौजूद रहे।
नजूल जमीनों से कब्जे हटाने के लिए शासन के निर्देशों का असर गुरुवार को खैराबाद नगर पालिका क्षेत्र में दिखाई पड़ा। वहां पर नजूल भूमि को कब्जेदारों के चंगुल से छुड़ाने की कार्रवाई की गई। एसडीएम सदर अनिल कुमार ने राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया था। इस टीम में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के अतिरिक्त नगर पालिका के कर्मी भी शामिल रहे।
गुरुवार को एसडीएम के आदेश पर टीम ने खैराबाद नगर पालिका क्षेत्र में कार्रवाई की। टीम ने कस्बे के कुल्हन सरांय, हटौरा, अर्जुनपुर, शेखपुरा में नजूल भूमि से कब्जा हटाने की कार्रवाई की। नगर पालिका ईओ हृदयानंद उपाध्याय ने बताया कि जिन लोगों ने सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है, वे स्वयं ही उसे हटा लें, नहीं तो प्रशासन उसे अपने तरीके से खाली कराने की कार्रवाई करेगा।
बिसवां नगर क्षेत्र में सड़क पटरी पर अतिक्रमण करने वालों पर अब प्रशासन की नजर टेढ़ी हो चुकी है। एसडीएम लाव-लश्कर के साथ खुद सड़कों पर उतरे और दुकानदारों को तीन दिन में अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया। अफसरों ने स्वयं अतिक्रमण न हटाने पर बुलडोजर चलाने की बात कही।
शासन के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बिसवां कस्बे में भी अतिक्रमण हटाया जाना है। इसके चलते एसडीएम अनुपम मिश्रा अपने लाव-लश्कर के साथ तहसील गेट स्थित सब्जी मंडी, कृष्णा देवी गर्ल्स कॉलेज के पास लगने वाली सब्जी मंडी पहुंचे।

वहां पर दुकानदारों को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि सड़क पटरी पर अतिक्रमण होने से कस्बे में जाम की भारी समस्या बनी रहती है। इसलिए सभी दुकानदार तय समय सीमा में अपनी दुकानें स्वयं हटा लें अन्यथा प्रशासन बुलडोजर चलाने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed