फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Buffalo thieves shot uncle, beat up nephew

भैंस चोरों ने चाचा को मारी गोली, भतीजे को पीटा

Mon, 14 Feb 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Buffalo thieves shot uncle, beat up nephew
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना मछरेहटा इलाके में शनिवार की रात मवेशी ुराने वाले बदमाशों का दुस्साहस देखने को मिला। एक गांव से भैंस चोरी कर जा रहे बदमाशों को टोकना चाचा-भतीजे को महंगा पड़ गया। भतीजे की पिटाई कर रहे बदमाशों का विरोध करने पर चाचा को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में जिल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है, वारदात से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

थाना मछरेहटा इलाके की ग्राम पंचायत बड़रावा के मजरा लोहारन पुरवा निवासी बबलू (35), अपने भतीजे दिलीप (12) के साथ पड़ोस के ही गांव मुसौली में रात खेत की सिंचाई करने के लिए गए हुए थे। बिजली न आने के वजह दोनों लोग देर रात वापस घर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में पड़ोस के गांव से भैस चोरी कर जा रहे पांच बदमाशों को टोंक दिया। गुस्साये बदमाश भतीजे को पकड़कर उसकी पिटाई करने लगे, यह देख कर चाचा ने घटना का विरोध किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर बदमाशों ने चाचा को गोली मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को मछरेहटा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से युवक को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बबलू मजदूरी पर खेत में सिचाई करने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। एसओ मछरेहटा ने बताया कि, मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ मिश्रिख सुशील कुुमार ने बताया कि वारदात के राजफाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

मवेशी खोल ले गए चोर, विद्यालय में भी चोरी
मछरेहटा इलाके के बड़रावां निवासी भतीजे को पीटने के बाद चाचा को गोली मारने वाले बदमाशों ने इससे पहले बैसुई गांव में घटना को अंजाम दिया है। बदमाश तीन मवेशी चोरी कर ले गए। वहीं बड़रावां के प्राथमिक विद्यालय से सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed