फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BSc Nursing student had gone with a friend

Sitapur News: दोस्त के साथ गई थी बीएससी नर्सिंग की छात्रा

Sun, 04 May 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 04 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
BSc Nursing student had gone with a friend
कुुंवरगड्डी। अटरिया के बालजती घाट से नर्सिंग छात्रा के सरायन नदी में कूदने की अफवाह मंगलवार को उड़ी थी। उसकी चप्पल और दुपट्टा घाट के किनारे मिले। पुलिस ने नदी में गोताखोरों की मदद से काफी छानबीन की। गोपनीय सूत्रों से पुलिस को कुछ अहम इनपुट मिले। इसके बाद पुलिस ने छात्रा को उसके दोस्त के साथ तलाश लिया। उसके नहर में कूदने की बात झूठी निकली।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक बीएससी नर्सिंग की छात्रा मंगलवार शाम लापता हो गई थी। मंगलवार रात छात्रा ने अपने पिता के फोन पर कॉल कर बालजती घाट से सरायन नदी में कूदने की बात कहकर कॉल काट दिया था। पुलिस ने खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


बाद की जांच में पता चला कि छात्रा की अपने एक दोस्त से बातचीत होती थी। परिजनों को बरगलाकर वह उसी दोस्त के साथ कहीं चली गई थी। पुलिस ने दोनों को तलाश लिया। थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि छात्रा ने नदी में कूदने की अफवाह फैलाई थी। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed