{"_id":"0a3798bd8d8c3e6486c8643bbcc29588","slug":"brick-field-workers-uproar-over-the-death-of-labour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट-भट्ठा मजदूर की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट-भट्ठा मजदूर की मौत पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम गोरा निवासी बीरू (40) चितहरी भगवानपुर के निकट स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करता था। मंगलवार शाम रसूलपुर निवासी काशी बीरू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काशी के मुताबिक भट्ठे से ईंट लेकर रस्योरा जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच नवीन चौक के निकट बीरू ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिर गया। अस्पताल जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर, जब यह खबर बीरू के परिवारीजनों को हुई तो सभी भड़क गए। बुधवार को परिवार के सदस्यों ने कई ग्रामीणों के साथ न्याय की मांग को लेकर लालबाग चौराहा जाम कर दिया।
विज्ञापन
करीब 15 मिनट तक चौराहे पर प्रदर्शन चला। इससे लंबा जाम लग गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे। यहां भी पीड़ित परिवार ने प्रदर्शन किया। परिवार ने आरोप लगाया कि बीते एक वर्ष से नवीन चौक निवासी भट्ठा मालिक केके पांडेय ने उसे वेतन नहीं दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम भट्ठा मालिक ने साल भर का वेतन देने के लिए उसे घर बुलाया था। अब उसका शव मिला है। परिवार का आरोप है कि भट्ठा स्वामी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बीरू की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट महेश चंद्र शर्मा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
परिवार के सदस्यों ने थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह को भट्ठा स्वामी केके पांडेय, वाहन चालक काशी व एक मुनीम के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हत्या की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में मिली तहरीर पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।