{"_id":"16097db8efd205c4dfedc7025ce98964","slug":"break-the-lock-and-stolen-three-lakhs-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ तीन लाख का माल चोरी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़ तीन लाख का माल चोरी।
अमर उजाला सीतापुर
Updated Wed, 22 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चोर दो घरों से करीब तीन लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम करीमपुरवा निवासी अब्दुल आखिर व उसका परिवार घर में ताला लगाकर छत पर सो रहा था। रात्रि के किसी पहर में चोर वहां पहुंचे। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर वहां रखी नकदी, सोने चांदी के जेवर, बर्तन, कपड़े आदि समेट लिए और फरार हो गए।
इसी रात चोर अब्दुल आखिर के भाई अब्दुल कादिर के घर भी घुसे। चोरों ने यहां से भी सोने चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन व अनाज आदि सामान बटोर लिया। बुधवार की सुबह जब परिवार की नींद खुली, तब घर की हालत देख उनके होश उड़ गए। कमरों के दरवाजे खुले हुए थे, घर के अंदर रखा कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन
घटना के संबंध में दोनों भाइयों ने बताया कि चोर करीब तीन लाख रुपये कीमत का सामान समेट ले गए है। इस संबंध में थानगांव थाने में दोनों ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।