फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Break the code of conduct transfers 32

आचार संहिता तोड़ किए 32 तबादले

Tue, 20 Oct 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 20 Oct 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के बावजूद परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक हरदोई ने 32 कर्मियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें सीतापुर डिपो के 6 कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन


मनमाने तरीके से किए गए इन तबादलों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद में गहरी नाराजगी जताई है। परिषद ने 24 घंटे में तबादले निरस्त करने का अल्टीमेटम दिया है। तबादले रद्द न होने की दशा में परिषद ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस कदम से अफसर हैरत में हैं।
विज्ञापन


इन दिनों जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। जिसके चलते शासन की ओर से चुनाव आचार संहिता लागू है।

आचार संहिता के दौरान विभागों में तबादले नहीं किए जा सकते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम हरदोई क्षेत्र के आरएम जेएन सिन्हा ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए अपने क्षेत्र में आने वाले सीतापुर, लखीमपुर, गोला, हरदोई, शाहजहांपुर डिपो में तैनात 32 कर्मियों के तबादले वर्तमान तैनाती वाले डिपो से दूसरे डिपो में कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानांतरित कर्मियों में ज्यादातर बुकिंग लिपिक शामिल हैं। इसके अलावा सहायक यातायात निरीक्षकों के तबादले भी किए गए हैं। इन 32 कर्मियों में 6 सीतापुर डिपो के हैं। इनकी नई तैनाती गोला, हरदोई, लखीमपुर डिपो में की गई है।

संगठन पदाधिकारियों के तबादले में नहीं ली डीएम की अनुमति
क्षेत्रीय प्रबंधक हरदोई ने इन तबादलों में शासन के निर्देशों का पालन भी नहीं किया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मुताबिक इन तबादलों में पांच शाखा अध्यक्ष व मंत्री शामिल हैं। अध्यक्ष व मंत्री का तबादला डीएम की अनुमति के बगैर नहीं किया जा सकता।

जबकि आरएम ने हरदोई क्षेत्र संगठन के क्षेत्रीय मंत्री वीके मिश्रा, शाखा अध्यक्ष सीतापुर बलवीर सिंह, शाखा अध्यक्ष लखीमपुर वीके त्रिपाठी, शाखा मंत्री शाहजहांपुर विनोद कुमार मिश्रा द्वितीय एवं हरदोई के प्रशासनिक शाखा मंत्री आरके मौर्य के स्थानांतरण डीएम की अनुमति के बगैर ही कर दिए हैं।

संगठन को कमजोर करने की साजिश
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद हरदोई क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि संगठन द्वारा 4 नवंबर को हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल से पूर्व यह तबादले एक सोची-समझी साजिश हैं।


विनोद का आरोप है, कि आरएम ने हड़ताल को असफल करने की मंशा से मनमाना रवैया अपनाकर तबादले किए हैं। उनकी योजना तबादले कर संगठन को कमजोर करने की है। जिससे प्रस्तावित हड़ताल नाकाम हो जाए।

उन्होंने कहा तबादले रद्द करने के लिए आरएम को नोटिस दिया है। तबादले निरस्त न किए जाने पर संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन को बाध्य होगा।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
चुनाव आचार संहिता लागू होने के दौरान तबादले नहीं किए जा सकते हैं। इस मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। -एसके सिंह, निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed