{"_id":"54dfb4048620dff1d79034c14fcde882","slug":"branch-manager-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाखा प्रबंधक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाखा प्रबंधक निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस चंद्रा ने शनिवार को मिश्रिख शाखा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शाखा प्रबंधक गैर हाजिर पाए गए। जिस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन नीरज वर्मा ने बताया कि मिश्रिख शाखा में तैनात शाखा प्रबंधक अनिल कुमार के कार्य में लगातार लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
वह मुख्यालय के आदेशों की अवहेलना भी करते रहे हैं। शिकायतों को देखते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस चन्द्रा को औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए।
शनिवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निरीक्षण में दोपहर तीन बजे शाखा प्रबंधक अनिल कुमार बैंक से नदारद मिले। जिस पर उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन