{"_id":"628a88359c18417cf20d1404","slug":"boy-fallen-from-roof-family-says-its-murder-sitapur-news-lko6318068157","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर) थाना इलाके में शनिवार रात घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर का शव पड़ा मिला। मृतक के पिता ने अपने बड़े भाई और भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस घटना को हादसा मानते हुए छत से गिरने को मौत की वजह मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र का अल्लीपुर निवासी सुभाष (14) शनिवार को अपने घर में सोया था। रात में बारिश और आंधी आने के बाद वह अचानक घर से गायब हो गया। सुबह करीब चार बजे परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुभाष का शव उसके घर के मुख्य दरवाजे के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा पाया गया। मृतक के पिता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुभाष के पिता ने अपने ही बड़े भाई व भतीजे पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोर की मौत छत से गिरने के कारण प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
मृतक के तीन भाई हैं और परिवार के सभी लोग उत्तराखंड के देहरादून में नौकरी करते हैं। सुभाष के बड़े भाई का तिलक 28 अप्रैल को था, तीन मई को उसका विवाह संपन्न हुआ था। इस कारण परिवार के सभी लोग गांव आए थे। विवाह होने के बाद मृतक की मां वापस देहरादून चली गयी थीं। मृतक के पिता के अनुसार तीन दिन पहले मामूली विवाद को लेकर उसके बड़े भाई व भतीजे ने जान से मारने की धमकी दी थी।