{"_id":"17c9881928ae71775d9d7700d9684301","slug":"boy-died-from-drowning-in-the-pond-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से fकशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से fकशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
हरगांव कस्बे में शुक्रवार को बकरी चराने गए किशोर का शव तालाब में उतराता मिला। शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
हरगांव कस्बे के मोहल्ला जलालीपुर निवासी आदिल परवेज (14) शुक्रवार दोपहर बाद कर्बला की ओर बकरी चराने गया था। शाम होने पर जब वह नहीं आया तो परिवारीजन उसकी तलाश में निकले।
काफी खोजबीन के बाद उसका शव तालाब में उतराता मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताते हैं कि किशोर तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन