फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Booster dose will be installed in the city itself for Rs 386

शहर में ही 386 रुपये में लगेगी बूस्टर डोज

Thu, 09 Jun 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Booster dose will be installed in the city itself for Rs 386
सदर बाजार पीएचसी पर कोविड टीका लगाती महिला स्वास्थ्य कर्मी। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कोविड टीके की बूस्टर डोज के लिए अब लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। शहर में ही 386 रुपये खर्च करके टीका लगवा सकेंगे। इसके लिए शहर में एक केंद्र बनाया गया है, जहां टीकाकरण की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन

जनपद में 18 से 59 आयु वर्ग के बीच करीब 20 लाख लोग हैं। ये लोग कोविड की पहली व दूसरी डोज लगवा चुके हैं। सरकार ने इस आयु वर्ग के लिए पहली व दूसरी डोज फ्री में लगवा दी है। अब बूस्टर डोज लगवाने के लिए उन्हें पैसे खर्च करने पड़ेंगे। यह डोज प्राइवेट में ही लगेगी। डोज की शुरुआत हुए करीब तीन माह बीत गए है। जिले में कोई केंद्र तय न होने से लोगों को इस डोज का लाभ नहीं मिल पा रहा था। वह इस डोज को लगवाने के लिए लखनऊ तक की भागदौड़ कर रहे थे। अब यह भागदौड़ समाप्त होने वाली है।
विज्ञापन

सीएमओ ने शहर में एक केंद्र में इस डोज को लगवाने की जिम्मेदारी तय कर दी है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि शहर में डॉ. संदीप सर्राफ सीतापुर हेल्थ केयर क्लीनिक के निकट प्रकाश पेट्रोल पंप के पीछे स्टेशन रोड पर यह डोज लगवाई जा सकती है। यह डोज उन्हीं को लगेगी, जिनको दूसरी डोज लगे हुए 90 दिन बीत गए है। इच्छुक लाभार्थी कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए पूर्व की भांति बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed