फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   body of youth from Sitapur reached village after 55 days from Malaysia he gone to do tailoring work in 2023

UP News: मलेशिया से 55 दिन बाद गांव पहुंचा युवक का शव, 2023 में सिलाई का काम करने गया था; संदिग्ध हालत में मौत

Sat, 21 Dec 2024 01:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 01:20 PM IST
सार

सीतापुर के युवक का शव मलेशिया से 55 दिन बाद गांव पहुंचा। वह 2023 में सिलाई का काम करने गया था। वहां संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
body of youth from Sitapur reached village after 55 days from Malaysia he gone to do tailoring work in 2023
मुन्ना की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

सीतापुर में शनिवार को मलेशिया से युवक का शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी मिली तो गांव के लोगों की भीड़ लग गई। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। युवक सिलाई का काम करने के लिए गया था।

विज्ञापन


मामला महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सरैया कादीपुर की है। यहां के निवासी मुन्ना (40) 27 सितंबर 2023 को सिलाई का काम करने के लिए मलेशिया गया था। 28 अक्टूबर 2024 को घरवालों को उसकी मौत की खबर मिली। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके बाद से घरवाले परेशान चल रहे थे। उसका शव भारत लाने की जद्दोजहद में जुटे थे। 
विज्ञापन


मामले में सांसद राकेश राठौर एवं पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री अम्मार रिजवी ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा। शव लाने की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। विदेश मंत्रालय की मदद से मुन्ना का शव शनिवार को गांव पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेनबो अस्पताल में रखा गया था शव

पिता युसूफ बताया कि बेटे का शव मलेशिया में रेनबो अस्पताल में रखा गया था। शव को भारत मंगवाने के लिए सांसद राकेश राठौर एवं पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ अम्मार रिजवी को पत्र दिया था। अब करीब 55 दिन बाद शव गांव आ पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed