फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Board meeting could not be held even for the second time

दूसरी बार भी नहीं हो सकी बोर्ड बैठक

Fri, 06 May 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Board meeting could not be held even for the second time
सीतापुर। नगरपालिका सीतापुर की बोर्ड बैठक लगातार दूसरी बार भी नहीं हो सकी। अध्यक्ष के तमाम प्रयास के बावजूद शुक्रवार को होने वाली बैठक में महज 14 सदस्य ही पहुंचे। कोरम के अभाव में अध्यक्ष ने बैठक स्थगित करने की घोषणा कर दी। अब यह बैठक शनिवार को फिर से बुलाई जाएगी। इस बैठक में ज्यादातर भाजपा के सदस्य गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

नगरपालिका सीतापुर में आम बजट की बैठक पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इससे पहले 30 अप्रैल को बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। राज्यमंत्री नगर विकास राकेश राठौर गुरु ने इस बैठक में हस्तक्षेप करते हुए सभासदों को समय से पहले एजेंडा व बैठक की जानकारी दिए जाने की बात कहते हुए अध्यक्ष को पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने सभासदों द्वारा की गई शिकायत का जिक्र किया था। इस पर अध्यक्ष ने बैठक स्थगित कर दी थी।
विज्ञापन

उसके बाद छह मई शुक्रवार को फिर से बैठक बुलाई गई थी। अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल व ईओ वैभव त्रिपाठी 11 बजे नगरपालिका परिसर में बोर्ड बैठक के लिए बैठ गए थे। करीब आधे घंटे तक वे सभासदों के आने का इंतजार करते रहे लेकिन इस बैठक में महज 14 सदस्य ही पहुंचे। ज्यादातर भाजपा के सदस्य नहीं पहुंचे। इस पर अध्यक्ष ने बैठक फिर से शनिवार को बुलाने की घोषणा करते हुए शुक्रवार की बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में नगरपालिका की पहली बोर्ड बैठक नहीं हो पा रही है। भाजपा के सदस्य लगातार गैरहाजिर हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष सपा पार्टी से जुड़े हुए हैं। जानकार बताते हैं कि वह भाजपा के सदस्यों की लगातार अनदेखी करते आ रहे हैं। इनके इलाकों में विकास कार्य करवाने में रुचि नहीं ली जाती है। वहीं इन सभासदों की शिकायतों का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से भाजपा के सदस्य लगातार बैठक से किनारा कर रहे हैं। ऐसे में नगरपालिका में सपा व भाजपा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चलता दिख रहा है।
कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गई है। शनिवार को सभी सदस्यों को फिर से बैठक में प्रतिभाग करने के लिए बुलाया गया है।
-वैभव त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed