फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Block chiefs will be crowned today

आज ब्लॉक प्रमुखों की होगी ताजपोशी

Tue, 20 Jul 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Block chiefs will be crowned today
सीतापुर। ब्लॉक प्रमुखों की ताजपोशी मंगलवार को होगी। दो सत्रों में प्रमुख व बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाए जाएगी। इसके लिए डीएम ने ब्लॉकवार अफसर नामित किए हैं। शपथ ग्रहण समारोह शांतिपूर्वक कराने के लिए सोमवार को दिनभर तैयारियां की गईं। प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के मध्य शपथ होगी। ब्लॉकों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन

मंगलवार को दस ब्लॉकों में सुबह 11 बजे व नौ ब्लॉकों में दो बजे प्रमुखों को डीएम द्वारा नामित अफसर शपथ दिलाएंगे। संबंधित प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक होगी। इस आयोजन को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सोमवार को दिनभर ब्लॉक मुख्यालयों पर तैयारियां की गई। अफसरों की निगरानी में सभी कार्य किए गए। इससे शपथ ग्रहण समारोह में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो सके। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

कमलापुर संवाद के अनुसार कसमंडा ब्लॉक में नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर हुए बवाल से प्रशासन ने सीख लेते हुए शांतिपूर्वक मतदान कराया और अब शपथ ग्रहण समारोह भी शांतिपूर्वक हो, इसके लिए पुलिस और ब्लॉक प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। आठ सीसीटीवी कैमरे और एक वीडियो कैमरे से पूरे समारोह में आने-जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर एडिशनल एसपी, सीओ, बीडीओ चन्द्रभानु से मिले और तैयारियों की जानकारी ली। कहा, समारोह में प्रधान बीडीसी ही आ सकते हैं। ब्लॉक प्रमुख अपने साथ एक सदस्य ला सकती हैं। कोई विवाद न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

लहरपुर संवाद के अनुसार 20 जुलाई को होने वाले क्षेत्र पंचायत प्रमुख शपथ ग्रहण समारोह को लेकर ब्लॉक जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सुरक्षा की दृष्टि से तैयारियां शुरू की। ब्लाक परिसर के आसपास पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात किया गया है। अन्य ब्लाकों में भी देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed