फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BJYM burnt the effigy of Rahul Gandhi

Sitapur News: भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

Sun, 22 Feb 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
BJYM burnt the effigy of Rahul Gandhi
राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता।
सीतापुर। दिल्ली के भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए अभद्र प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। लालबाग चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विरोधी नारे लगाते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सचिन मिश्र ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र ही राष्ट्रविरोधी है। एआई समिट में जहां अंतरराष्ट्रीय मेहमान उपस्थित थे, उनकी मौजूदगी में ऐसा अभद्र व्यवहार भारत माता की छवि धूमिल करने वाला है। हम ऐसी गतिविधियों का कड़ा विरोध करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष अमन विक्रम सिंह ने कहा जब भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फ्रांस के साथ एआई के क्षेत्र में ऐतिहासिक समझौता किया है, उसी समिट में कांग्रेसी ऐसा शर्मनाक प्रदर्शन कर न सिर्फ भारत माता की बेइज्जती करवा रहे, बल्कि अपना चरित्र भी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष राजन गुप्ता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राम सिंह, महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, महामंत्री तरुण शुक्ल, नगर अध्यक्ष ऋषभ त्रिवेदी, नगर उपाध्यक्ष विजय जायसवाल कुक्की समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed