{"_id":"623a1e1c44fc412ee54afe5e","slug":"bjp-s-mlc-candidate-fond-of-jewelry-sitapur-news-lko622700328","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी को गहनों का शौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी को गहनों का शौक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। एमएलसी के भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह चौहान और उनकी पत्नी निर्मला सिंह के पास करीब एक करोड़ 69 लाख की चल संपत्ति है। करीब 26 करोड़ 81 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। दोनों लोग गहनों के काफी शौकीन हैं। प्रत्याशी पर कोई भी सरकारी बकाया नहीं है और न ही कोई केस दर्ज है।
भाजपा प्रत्याशी के पास एक करोड़ पांच लाख 86 हजार 286 रुपये की चल संपत्ति है। इसका उल्लेख शपथ पत्र में किया गया है। उनके पास करीब 10 लाख का दो सौ ग्राम सोना है। 12 लाख कीमत की रोलेक्स हाथ की घड़ी है। एनपीबोर रायफल व रिवाल्वर का लाइसेंस है। उनकी पत्नी के पास 63 लाख 46 हजार 895 रुपये की चल संपत्ति है।
इनके पास पांच सौ ग्राम सोना और दो किग्रा चांदी के गहने है। इसकी कीमत 26 लाख 50 हजार है। एक एनपी बोर पिस्टल है। खेती के लिए दो ट्रैक्टर भी हैं। प्रत्याशी के पास 15 करोड़ 48 लाख 97 हजार तीन सौ रुपये और उनकी पत्नी के पास 11 करोड़ 32 लाख 64 हजार 717 रुपये की अचल संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी ने अरुणाचल विश्वविद्यालय से बीबीए किया है।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी व पत्नी के पास सवा 61 लाख से अधिक की चल संपत्ति
सीतापुर। सपा प्रत्याशी अरुणेश यादव और उनकी पत्नी के पास 61 लाख 25 हजार से अधिक चल संपत्ति है। दोनों के पास 64 लाख 30 हजार की अचल संपत्ति है। प्रत्याशी के पास साढ़े 12 लाख और उनकी पत्नी के पास 15 लाख के गहने हैं।
सपा प्रत्याशी अरुणेश यादव ने एमएलसी नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र में 31 लाख 29 हजार 258 रुपये की चल संपत्ति का उल्लेख किया है। उनकी पत्नी के पास 29 लाख 94 हजार 960 रुपये की चल संपत्ति है। प्रत्याशी के पास 12 लाख 50 हजार कीमत का 250 ग्राम सोने के आभूषण और पत्नी के पास तीन सौ ग्राम सोने के गहने हैं।
इनकी कीमत 15 लाख है। बैंकों में जमा धनराशि के साथ ही दोनों के पास 30 हजार की नकदी है। दोनों के पास पांच वाहन हैं। प्रत्याशी के पास 10 लाख और उनकी पत्नी के पास 54 लाख 30 हजार की अचल संपत्ति है।