फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BJP meeting in sitapur

भाजपा के हर कार्यकर्ता को बताया ‘यूपी का चेहरा

Sat, 10 Sep 2016 12:03 AM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sat, 10 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP meeting in sitapur
बैठक का शुभारंभ करते भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर व अन्य - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य ओम माथुर ने कहा यूपी चुनाव में भाजपा जिताऊ कंडीडेट तलाश रही है। जो सीट जीतने की पोजीशन में होगा, भाजपा उसी पर दांव लगाएगी। दूसरे दलों से आने वाले भी इस फेहरिस्त में हो सकते हैं भाजपा का मानना है, जो हमारे साथ आ गया वो हमारा हो गया। शुक्रवार को वह सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में अवध क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा यूपी में सपा से हमारी सीधी लड़ाई है। बसपा व कांग्रेस मैदान में ही नहीं हैं। यूपी चुनाव में भाजपा ‘विकास’ तथा ‘सपा सरकार की नाकामी’ को मुद्दा बनाकर मैदान में उतरेगी। यूपी में भाजपा किसे अपना चेहरा बनाएगी के सवाल पर ओम माथुर ने कहा भाजपा का हर कार्यकर्ता यूपी का चेहरा है।
विज्ञापन


टिकट की घोषणा के सवाल पर उन्होंने कहा इसका निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति करेगी। हमारे पास रिपोर्ट तैयार है। जिस दिन समिति का बुलावा आएगा, हम अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि सीतापुर में अवध क्षेत्र की कार्य समिति की बैठक बूथ स्तर पर संगठनात्मक इकाई खड़ा कर उसे मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इस संबंध में पिछले तीन महीने से काम चल रहा है। हमें 1 लाख 40 हजार बूथों पर संगठनात्मक इकाई खड़ी करनी है। हम अब तक 1 लाख 25 हजार बूथों तक पहुंच चुके हैं। इसी सिलसिले में आज अवध क्षेत्र की बैठक की गई है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक व सलिल विश्नोई, क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी आदि मौजूद रहे। 

‘पार्टी में आने वालों को लगाएं लगे

प्रदेश भाजपा प्रभारी व राज्यसभा सदस्य ओम माथुर ने शुक्रवार को अवध प्रांत की कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारियों को सूबे में भाजपा सरकार बनाने के गुरुमंत्र सिखाए। कहा कि यूपी में कमल खिलाना मजबूरी है, इसलिए हमें जिताऊ उम्मीदवारों पर दांव लगाना होगा।

 

यह तभी संभव हो पाएगा, जब पार्टी में आने वाले लोगों को कार्यकर्ता व नेता सस्नेह स्वीकार कर उन्हें गले लगाएंगे। शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक के शुभारंभ से पूर्व उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। अवध प्रांत के 14 जिलों के अध्यक्षों व जिला प्रभारियों से संगठन कार्यों की समीक्षा कर प्रगति ली।
 

साथ ही उन्होंने बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने तथा सूबे में भाजपा की सरकार बनाने के गुरु मंत्र भी सिखाए। उन्होंने कहा कि यूपी में कमल खिलाने के लिए दो फार्मूले पर चलना होगा। एक तो असेंबली चुनाव से पहले बूथों को सशक्त बनाना होगा। दूसरे जिताऊ उम्मीदवारों को पार्टी में स्वीकार करते हुए गले लगाकर साथ चलना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों की गठित टीम घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद कायम करें और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराएं।

 

साथ ही पात्रों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने का भी काम करें। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता आदि ने भी अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed