फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BJP leader attacked with banke due to election rivalry, condition critical

Sitapur News: चुनावी रंजिश में भाजपा नेता पर बांके से हमला, हालत गंभीर

Sat, 25 May 2024 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 May 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
BJP leader attacked with banke due to election rivalry, condition critical
गोंदलामऊ। संदना थाना क्षेत्र में शनिवार को लोकसभा चुनाव की रंजिश में दबंगों ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पहला चौराहे पर मोहित अर्कवंशी (28) की मोबाइल शॉप है। मोहित भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। वह शनिवार को अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी रामपुर गांव के मजरा खेउटा निवासी अनूप एक अज्ञात व्यक्ति के साथ दुकान पर आया। उसने पैंट में बांका छिपा रखा था। इसी बांके से आरोपी अनूप ने ताबड़तोड़ वार कर दिए। वहीं, साथ में मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने मोहित पर लाठी से हमला कर दिया।
विज्ञापन

भीड़ बढ़ती देख अनूप अपने साथी के साथ मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहित को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में मोहित के भाई मनीष कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मोहित ने भाजपा के पक्ष में काफी प्रचार किया था। जबकि आरोपी अनूप एक दूसरी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। इस वजह से वह चुनावी रंजिश मानता है। थाना प्रभारी सुरेश पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed