फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BJP flag hoisted in ten blocks

दस ब्लाकों में फहराया भाजपा का परचम

Fri, 09 Jul 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP flag hoisted in ten blocks
सीतापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा करने के बाद भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी दमखम दिखाया है। 10 ब्लॉकों पर विजय पताका फहराई है। यहां से सपा सहित अन्य किसी दल या निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। जबकि हरगांव ब्लॉक में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के साथ ही एक डमी नामांकन होने से यहां भी भाजपा की जीत तय बताई जा रही है।
विज्ञापन

सबसे चर्चित ब्लॉक मछरेहटा है। जहां पर मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव की पत्नी ने भाजपा से नामांकन किया है। लेकिन यहां पर दो और नामांकन होने से चुनाव तय लग रहा है। असली तस्वीर नौ जुलाई को उम्मीदवारी वापस लेने के बाद ही पता चलेगी। सर्वाधिक चार नामांकन ब्लॉक महमूदाबाद में दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में गुरुवार को नामांकन के समय ब्लॉक मुख्यालयों पर सत्तापक्ष की हनक साफ दिखी। 10 ब्लाकों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के अतिरिक्त किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। इससे उनके निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया। ब्लाक मिश्रिख में सपा छोड़कर भाजपा में आए पिसावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख राम किंकर पांडे को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। इनके द्वारा समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया गया। अन्य किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार रामपुर मथुरा से भाजपा की तारा देवी लोधी, लहरपुर से उमाशंकर वर्मा, बेहटा से कल्पना वर्मा, गोंदलामऊ से नमिता अवस्थी, महोली से जगदीश प्रसाद पासी, रेउसा से मंजू देवी चौहान, बिसवां से शांति यादव, खैराबाद से अजय विश्वकर्मा एवं ब्लाक एलिया से रीता सिंह ने नामांकन किया। यहां से सपा सहित अन्य किसी दल या निर्दलीय ने नामांकन नहीं दाखिल किया है। इस प्रकार इन सभी का निर्विरोध प्रमुख बनना तय लग रहा है।
हरगांव ब्लॉक में भाजपा की रामदेवी वर्मा पासी के अतिरिक्त एक अन्य प्रत्याशी माया देवी ने भी नामांकन किया है। इन्हें डमी बताया जा रहा है। इससे हरगांव ब्लॉक भी भाजपा की झोली मेें आता दिख रहा है। सिधौली ब्लाक में प्रमुख के तीन नामांकन होने से चुनाव होना तय माना जा रहा है।
ब्लाक प्रमुख के पद का टिकट भाजपा पार्टी द्रारा न दिऐ जाने से नाराज भाजपा के विधान सभा प्रत्याशी रहे राम बक्श रावत ने ब्लाक प्रमुखी हथियाने के लिए समाजवादी का दामन थाम लिया और समाजवादी पार्टी से ब्लाक प्रमुखी का नामांकन कर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। उनका भाजपा के रोहित भारती से सीधा सामना है, जबकि सोनू ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है।
ब्लाक सकरन में प्रमुख पद के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए हैं। भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी मिथलेश कुमारी व इन्हीं के परिवार से संबंधित जयदेवी ने नामांकन किया है। जबकि सपा से समर्थन प्राप्त शिव कांति पत्नी देवी शंकर बाजपेई ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया है। पिसावां ब्लाक में प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मिथलेश यादव एवं सपा प्रत्याशी साधना वर्मा ने नामांकन किया है।
ब्लाक परसेंडी में तीन नामांकन दाखिल किए गए हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेन्द्र पासी ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही गोकुल के द्वारा दो सेट में एवं हरीश ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। विकास खंड मछरेहटा ब्लॉक में प्रमुख पद के निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न हुई। तीन प्रत्याशियों ने ब्लाक प्रमुख पद की दावेदारी के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
भाजपा से मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव की पत्नी मिथिलेश कुमारी पासी ने नामांकन किया। जबकि पूजा पत्नी पप्पू निवासी पैंदापुर रघुनाथपुर तथा रीमा सिंह पत्नी प्रभात सिंह निवासी सडिला ने भी नामांकन किया है। कसमंडा ब्लाक में भाजपा की गुड्डी देवी गौतम एवं निर्दलीय मुन्नी देवी ने नामांकन पत्र एआरओ के समक्ष दाखिल किए।
विकासखंड महमूदाबाद में भारी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र जमा किए गए। सबसे पहले सपा प्रत्याशी मुकेश वर्मा ने क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा के साथ ब्लाक पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी सुशीला वर्मा तथा निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमारी व कोमल ने नामांकन पत्र दाखिल किए। विकासखंड पहला में भाजपा की ओर से प्रवीण वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। साथ ही सपा प्रत्याशी रावेंद्र उर्फ अजय यादव ने पर्चा दाखिल किया। उपेन्द्र कुमार ने भी नामांकन किया।
सपा प्रत्याशी पर बीडीसी के अपहरण का केस दर्ज
पहला विकासखंड परिसर में ब्लाक प्रमुख पद पर नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सपा समर्थित प्रत्याशी रामेंद्र उर्फ अजय यादव को घंटों बिठाए रखा गया। उसके बाद उन्हें एक महिला बीडीसी के अपहरण के मामले में रामपुरकलां पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा रावेंद्र को रामपुरकलां थाने ले जाया गया है। मालूम हो कि सदरपुर थाने पर बुधवार रात रावेंद्र उर्फ अजय यादव समेत चार लोगों के खिलाफ बिलौली नानकारी बीडीसी कामिनी देवी को असलहों के बल पर अपहरण करने का केस दर्ज किया गया था।

आज होगी नाम वापसी
19 ब्लाक मुख्यालयों पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए गुरुवार को एआरओ के समक्ष 35 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। दस ब्लाकों में एक-एक नामांकन दाखिल हुआ। जबकि तीन ब्लाकों में दो-दो, पांच ब्लाकों में तीन-तीन एवं एक ब्लाक में चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सभी नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए हैं। नौ जुलाई को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है।
- सुरेश प्रसाद, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed