{"_id":"67f41b03a962672fe80f5b16","slug":"bike-rider-dies-suspected-to-have-hit-a-tree-sitapur-news-c-102-1-slko1055-129802-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाइक सवार की मौत, पेड़ से टकराने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाइक सवार की मौत, पेड़ से टकराने की आशंका
Tue, 08 Apr 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। गोपालपुर चौराहे के पास संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना को मार्ग दुर्घटना बताया है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
इलाके के गांव नारायणपुर निवासी भोला (22) बाइक से अपनी बहन के घर से वापस आ रहे थे। मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर गोपालपुर चौराहे के पास उनकी बाइक सड़क किनारे पड़ी मिली। पुलिस ने आशंका जताई है कि पेड़ से बाइक टकराने के कारण भोला की मौत हो गई है। वहीं परिजनों का कहना है कि बाइक न तो आगे से क्षतिग्रस्त हुई और न ही पीछे से, बीच से क्षतिग्रस्त हुई है। अगर वह पेड़ से टकराती तो आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होता। पुलिस को मौके पर हेलमेट भी नहीं मिला।
थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया बाइक पेड़ से टकराने की वजह से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।