फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike rider dies after collision with pickup

Sitapur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 06 Jun 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 06 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after collision with pickup
महोली। पिसावां के देवरिया निवासी विमलेश (35) बाइक से महोली गए थे। वहां से देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान महोली-नयागांव मार्ग पर उनकी बाइक सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान विमलेश की बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। गंभीर रूप से घायल विमलेश को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों के साथ एंबुलेंस से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही विमलेश की मौत हो गई। इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया कि हादसा करने वाली पिकअप गाड़ी का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed