फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike rammed into tractor-trolley, three friends died

ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, तीन दोस्तों की मौत

Wed, 29 Dec 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike rammed into tractor-trolley, three friends died
लहरपुर/महराजनगर। थाना मानपुर इलाके में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। लखनऊ से आए युवक को बाइक पर बिठाकर घर लौट रहे तीन दोस्तों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक टकराने से मौत हो गई। दो ने रास्ते व एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में तीन दोस्तों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसा घना कोहरे होने की वजह से बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली लहरपुर इलाके के अकबरपुर निवासी मुकेश (22), गांव के साथी महफूज (20) के साथ गांव के ही साथी मुन्ना उर्फ मोहित (22) को लेने के लिए बाइक से बिसवां गए थे। मुन्ना लखनऊ में काम करता है। मंगलवार रात मुन्ना बस से बिसवां पहुंचा, लेकिन वहां से घर जाने के लिए कोई सवारी नहीं मिल रही थी। इसलिए उसने अपने दोस्तों को फोन कर घर छोड़ने के लिए मदद मांगी। दोस्त के कहने पर मुकेश और महफूज, मुन्ना को लेने के लिए बिसवां पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। इस बीच मानपुर इलाके के जमालपुर के पास आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक सवार पीछे से जा घुसे। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया जा रहा था। बिसवां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मोहित और मुकेश को मृत घोषित कर दिया। महफूज की हालत को नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही गांव में तीन दोस्तों की एक साथ हुई मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरा गांव मातम में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed