{"_id":"6a529c4a104e8dcc2f0abcca","slug":"bike-hit-by-speeding-car-youth-dead-one-serious-sitapur-news-c-102-1-slko1037-159830-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत, एक गंभीर
Sun, 12 Jul 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
हरगांव। सलारपुर चौराहे के पास शुक्रवार देर रात एक बाइक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
हरगांव के मोमनाबाद गांव निवासी दिनेश (28) अपने परिचित साथी ललित के साथ शुक्रवार देर शाम लहरपुर लखीमपुर मार्ग पर मुंडन का सामान लेकर घर जा रहे थे। सलारपुर चौराहे व अचंभेनाथ पुल के बीच एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। कार ने उन्हें रौंद दिया। दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ललित गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल युवक को सीएचसी लहरपुर में भर्ती कराया। ग्रामीणों के अनुसार दिनेश के परिवार में पत्नी सहित दो बच्चे भी हैं। घायल का लहरपुर सीएचसी में उपचार चल रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।